Bihar: NDA से पत्ता कटने के बाद पशुपति पारस का क्या होगा अगला कदम? बुलाई पार्टी की आपात बैठक
Bihar News: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में NDA की सीटों का ऐलान हुआ, जिसमें पशुपति पारस का नाम गायब रहा।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
Bihar News: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में NDA की सीटों का ऐलान हुआ, जिसमें पशुपति पारस का नाम गायब रहा। NDA ने चिराग पासवान की पार्टी को हाजीपुर सीट दिया है, जिसपर चाचा पशुपति पारस अपनी निगाहें बिछाए बैठे थे।
आपको बता दें कि अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी मिल रही है कि पशुपति पारस ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ एक आपात बैठक बुलाई है।
ये है मामला
रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी 2020 में उनके निधन के बाद दो हिस्सों में बंट गई। उनके भाई पशुपति पारस राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) और उनके बेटे चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का नेतृत्व करते हैं। दोनों भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को कहा था कि वह हाजीपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी के अन्य सांसद उन सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से वे 2019 के लोकसभा चुनाव में विजयी हुए थे।
NDA से बाहर निकलने के संकेत
भाजपा पर उनकी पार्टी के साथ न्याय नहीं करने का आरोप लगाते हुए पारस ने संकेत दिया था कि वह राजग से बाहर निकल सकते हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी कहीं भी जाने को ‘स्वतंत्र’ हैं और उनके ‘दरवाजे खुले हुए हैं’। उन्होंने कहा था कि वह बिहार में राजग उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करेंगे और उसके बाद भावी कदम के संबंध में कोई निर्णय लेंगे।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 18 March 2024 at 19:05 IST