अपडेटेड 10 February 2024 at 21:41 IST
क्या केजरीवाल ने छोड़ दिया INDI गठबंधन? पंजाब-चंडीगढ़ की सभी 14 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP
Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने ऐलान कर दिया है कि पंजाब के साथ साथ चंडीगढ़ में भी लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी अकेले सभी सीटों पर लड़ेगी।
AAP Punjab Lok Sabha Election 2024: दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का भी शायद INDI गठबंधन से मोहभंग हो गया है। इसलिए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका दे दिया है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान कर दिया है कि पंजाब के साथ साथ चंडीगढ़ में भी लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी अकेले सभी सीटों पर लड़ेगी।
पंजाब में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दो साल पहले आपने हमें आशीर्वाद दिया था। आपने (विधानसभा चुनाव में) हमें 117 में से 92 सीटें दीं, आपने पंजाब में इतिहास रचा।'
सभी 14 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP
केजरीवाल आगे कहते हैं, 'मैं हाथ जोड़कर आपके पास आया हूं। एक और आशीर्वाद मांग रहा हूं। दो महीने में लोकसभा चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक, कुल 14 सीटें हैं। अगले 10-15 दिनों में AAP अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी, इन सभी 14 सीटों पर आपको AAP को बहुमत के साथ इन सभी 14 सीटों पर जीत दिलानी है।'
अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी सभी 14 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, 'हाथ जोड़ कर लोगों से आशीर्वाद मांगता हूं, झाड़ू का बटन दबाकर AAP को 14 की 14 Seats जिताएं।'
आम आदमी पार्टी इस समय INDI गठबंधन का हिस्सा है। इस गठबंधन को आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी के साथ एक साथ लड़ने के लिए बनाया गया था। फिलहाल AAP ने अकेले चलने की राह चुन ली है।
यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी NDA में आ गए? संसद में बोले-10 साल विपक्ष में रहने के बाद मैं इधर आया, क्या हैं मायने
पंजाब में लॉन्च की घर-घर राशन स्कीम
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में शनिवार को घर-घर राशन पंजाब स्कीम लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने खुद घर-घर जाकर कई लोगों को राशन भी बांटा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज 'घर-घर राशन' की शुरुआत हुई है, जो आपका राशन ये पार्टियां चोरी करके चुनाव लड़ा करती थी, आज वो बंद हो जाएगा। जो अनाज का एक-एक दाना आपके बच्चों के मुंह से छीना जाता था, वो अब आपके बच्चे के पेट में जाएगा।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 10 February 2024 at 16:11 IST