अपडेटेड 5 February 2024 at 20:50 IST
'भारत के लोकतंत्र के 3 नासूर...', PM Modi के भाषण के बाद अमित शाह ने दिया 10 सालों का ब्योरा
Lok Sabha Elections: PM Modi के Lok Sabha में भाषण के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने 10 सालों का ब्योरा दिया।
Delhi News: PM Modi के Lok Sabha में भाषण के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 10 सालों में भारत में हुए परिवर्तन की बात की। उन्होंने कहा, "मैं निश्चित रूप से मानता हूं कि भारत ने 10 वर्ष में हर क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन किए हैं, आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने अपनी ठोस नीति के आधार पर आमूलचूल परिवर्तन किया है। इस 10 वर्ष में भारत एक मजबूत आंतरिक सुरक्षा नेटवर्क बनाने में सफल रहा है।
तीसरी बार प्रधान मंत्री बनेंगे PM मोदी
अमित शाह ने कहा- 'इंटरनल सुरक्षा नेटवर्क बनाने के लिए पीएम मोदी ने बहुत काम किए हैं। 86 फिसदी लोगों ने पीएम मोदी के विदेश नीति की सराहना की है। जी-20 के सफल आयोजन और बंटे हुए विश्व में दिल्ली डेक्लेरेशन ने हमारी कूटनीति को बताया है। किसी एक क्षेत्र में न होकर पूरे देश में जी 20 सम्मेलन हुए। पूरा विश्व जब मानता था कि कोरोना में भारत में क्या होगा तब उसी भारत ने वैक्सीन बनाया और 130 करोड़ लोगों तक पहुंचाया और 100 देशों तक उस वैक्सीन को पहुंचाने का काम किया। आने वाले समय में 41 देशों में चुनाव होने वाले हैं। भारत में एक बार फिर मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, ऐसी हमें उम्मीद है। हम लोकतंत्र के उत्सव को मनाएंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।'
अमित शाह ने दिया 10 सालों का ब्योरा
- 2004 से 2014 के बीच में हिंसक घटनाओं की संख्या 33 हजार थी।
- 2014 से 2023 के बीच में 62 फीसदी घटकर 12 हजार 466 तक सीमित।
- UPA के शासन में कुल मौतें नागरिक और सुरक्षाबलों के 11900 थी।
- NDA के शासन में 3276 यानी 72 फीसदी कम हुई है।
उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र के तीन नासूर रहे हैं- भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण। इसे खत्म करने का काम किया गया है। जम्मू-कश्मीर में जीरो पत्थरबाजी की घटनाएं, सारे लोग विकास के काम में जुटे हैं। पत्थरबाजों के हाथ में टेबलेट पकड़वाने का काम किया गया। उन्हें टूरिस्ट गाइड बनाने का काम किया है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 5 February 2024 at 20:50 IST