अपडेटेड 11 November 2024 at 07:30 IST

Jharkhand Election: आज पहले चरण के लिए थम जाएगा प्रचार का शोर, 13 को मतदान; 23 नवंबर को परिणाम

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

Follow :  
×

Share


Maharashtra Assembly Election | Image: ANI

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में प्रचार को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है। सभी दलों के प्रमुख नेता विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटे हैं। वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए लोक-लुभावने वादे दोहराए जा रहे हैं।

झारखंड की 43 सीटों पर 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। वहीं 20 नवंबर को राज्य में दूसरे चरण में मतदान होगा। वहीं नतीजों का ऐलान 23 नवंबर किया जाएगा। इस बीच सभी राजनीति दलों के लिए आज चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंकने का आखिरी मौका है। 

सीएम योगी की चार जनसभाएं

वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आखिरी चरण में मतदान से पहले चुनावी राज्य झारखंड में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम योगी सुबह करीब साढ़े 9 बजे भवनाथपुर, साढ़े 10 बजे हुसैनाबाद, साढ़े 11 बजे पांकी और दोपहर साढ़े डालटेनगंज में जनसभा करेंगे।

BJP

48 घंटे पहले थम जाएगा चुनाव प्रचार

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार के मुताबिक, पहले चरण का चुनाव प्रचार का कार्य सोमवार की शाम थम जाएगा। चुनाव से 48 घंटे पहले सार्वजनिक सभाओं का आयोजन और चुनाव प्रचार बंद कर दिया जाता है। इसके साथ ही मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

झारखंड में चुनाव कब?

बता दें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

यह भी पढ़ें: 'आरक्षण विरोधी हैं कांग्रेस और BJP', झारखंड में गरजी मायावती, BSP को बताया सही विकल्प
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 November 2024 at 07:27 IST