'आरक्षण विरोधी हैं कांग्रेस और BJP', झारखंड में गरजी मायावती, BSP को बताया सही विकल्प
Jharkhand Assembly Election 2024: मायावती ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और जाति आधारित दलों के साथ प्रयोग करने का समय खत्म हो गया है।
- चुनाव न्यूज़
- 1 min read

Mayawati Rally in Jharkhand: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने रविवार को भाजपा, कांग्रेस एवं अन्य क्षेत्रीय दलों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों को उनके उचित लाभ, विशेष रूप से आरक्षण से वंचित करने का आरोप लगाया।
झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने लोगों से बसपा उम्मीदवार शिवपूजन मेहता का समर्थन करने का आग्रह किया, जो 2014 में बसपा के टिकट पर हुसैनाबाद से पहली बार निर्वाचित हुये थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और जाति आधारित दलों के साथ प्रयोग करने का समय खत्म हो गया है।
उन्होंने इन दलों पर दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के हितों की अनदेखी करने और राजनीतिक लाभ के लिए आरक्षण प्रणाली को कमजोर करने का आरोप लगाया।
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए मायावती ने दावा किया कि उनकी सरकार ने गरीबों और भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण प्रगति की है और सभी समुदायों के उत्थान के लिए काम किया है।
Advertisement
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बसपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो डॉ. बी.आर. अंबेडकर और कांशीराम के सपनों के राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)