अपडेटेड 15 October 2024 at 16:18 IST

BIG BREAKING: झारखंड में दो चरण में होगा विधानसभा चुनाव, 13 और 20 नवंबर को मतदान; 23 को आएंगे नतीजे

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा।

Follow :  
×

Share


Rajiv Kumar | Image: EC

Jharkhand Assembly Elections: चुनाव आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा। 

झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। 2019 में झारखंड में पांच चरण में चुनाव हुए थे। इस बार 2 चरणों में मतदान होगा। 

झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता- चुनाव आयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है... झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे।"

सत्ता में वापसी कर पाएगा NDA गठबंधन?

झारखंड में भी दो गठबंधन आमने-सामने होंगे। यहां फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता पर काबिज है। महागठबंधन में कांग्रेस, RJD और वाम दल शामिल हैं। वहीं, NDA भी कई दलों के साथ मिलकर इस बार झारखंड के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है।

होगा बदलाव या महागठबंधन करेगा वापसी?

झारखंड में मौजूदा स्थिति देखें तो महागठबंधन का 47 सीटों पर फिलहाल कब्जा है। इसमें JMM के पास 27 सीटें, कांग्रेस के पास 18, RJD और CPI (M) के पास एक-एक सीट है। झारखंड में बहुमत का आंकड़ा 41 है।बात NDA गठबंधन की करें तो उसके पास झारखंड में फिलहाल 28 सीटों के साथ विपक्ष में हैं। इसमें BJP के पास 24 सीटें, आजसू के पास तीन और NCP (AP) के पास एक सीट शामिल है।

झारखंड में महागठबंधन की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए BJP पूरी ताकत लगा रही है। भ्रष्टाचार और घुसपैठ को मुद्दा बनाकर वह हेमंत सोरेन सरकार को घेर रही है। BJP का दावा है कि झारखंड में बदलाव की मांग उठ रही है।

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: महाराष्ट्र में एक चरण में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 20 नवंबर को वोटिंग और 23 को मतगणना
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 15 October 2024 at 16:02 IST