अपडेटेड 2 October 2024 at 16:13 IST

चुनाव के ऐन पहले राम रहीम के बाहर आने से बढ़ी सियासी हलचल, हरियाणा की 36 सीटों पर समर्थकों का दबदबा

हरियाणा की 36 सीटें ऐसी है जिसपर डेरा सच्चा सौदा का अच्छा खासा असर देखने को मिलता हैं। ऐसे में चुनाव के ऐन पहले राम रहीम के बाहर आने से सियासी हलचल बढ़ गई है।

Follow :  
×

Share


हरियाणा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा का प्रभाव | Image: www.derasachasauda.org

Dera Sacha Sauda influence in hariyana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गए हैं। 20 दिन की पैरोल मिलने के बाद बुधवार (2 अक्टूबर) को राम रहीम को हरियाणा की रोहतक जेल से रिहा किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम को उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम भेज दिया गया, क्योंकि उसकी हरियाणा में एंट्री पर रोक लगी है और रोक लगाई है खुद चुनाव आयोग ने, क्यों? क्योंकि हरियाणा चुनाव 2024 में डेरा सच्चा सौदा का खेल फिर से सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। 

ये इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि राम रहीम की पिछली रिहाई की तारीख पर जब ध्यान दिया गया तो, ये तारीख कुछ उस वक्त के आस पास की नजर आई, जब चुनाव हो रहे होते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि हरियाणा की 36 सीटें ऐसी है जिसपर डेरा सच्चा सौदा का बहुत ही अच्छा खासा असर देखने को मिलता हैं।

हरियाणा के सभी डेरों पर होगी चर्चा  

वहीं, राम रहीम को पैरोल पर रिहा होते ही डेरे में सियासी हलचल तेज हो गई है, बताया जा रहा है कि हरियाणा के सभी डेरों में 2 दिन की चर्चा बुलाई गई है। खबरों के मुताबिक, माना जा रहा है कि इस चर्चा के दौरान राम रहीम के समर्थकों को चुनाव में किस पार्टी का समर्थन करना है, इसका संदेश दिया जाएगा। दोषी पाए जाने के बाद और सजा काट रहे राम रहीम के भक्तों की कमी नहीं है, डेरों पर आज भी लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई हैं।भारी संख्या में लोग राम रहीम की पूजा करते हैं। ऐसे में एक बड़ी संख्या में समर्थक डेरों पर जुड़ते हैं।

PC : www.derasachasauda.org

चुनाव से ठीक पहले ही राम रहीम की रिहाई क्यों?

राम रहीम का और चुनावों का यह कनेक्शन नया नहीं है, क्योंकि पिछले कुछ चुनावों में भी राम रहीम पैरोल पर बाहर आया है। फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले, जून 2022 में हरियाणा नगर निकाय चुनाव से पहले और अक्टूबर 2022 में आदमपुर सीट चुनाव के ठीक पहले भी उसे पैरोल मिली थी।

PC : www.derasachasauda.org

राम रहीम की पैरोल का इलेक्शन कनेक्शन देखें

  • फरवरी 2022 में 21 दिन पैरोल: पंजाब विधानसभा चुनाव
  • जून 2022 में 30 दिन पैरोल: हरियाणा नगर निकाय चुनाव
  • अक्टूबर 2022 में 40 दिन पैरोल: आदमपुर सीट का चुनाव
  • जुलाई 2023 में 30 दिन पैरोल: हरियाणा का पंचायत चुनाव
  • नवंबर 2023 में 21 दिन पैरोल: राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • जनवरी 2024 में 50 दिन पैरोल: लोकसभा चुनाव
  • अक्टूबर 2024 में 21 दिन पैरोल : हरियाणा विधानसभा चुनाव
PC : www.derasachasauda.org

चुनाव आयोग की शर्तों के तहत रिहाई

इस बार भी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले उसकी 20 दिन की पैरोल मंजूर की गई है। हालांकि, इस बार चुनाव आयोग की शर्तों के तहत उसे हरियाणा में रहने और किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग लेने से रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  सेंचुरी, ताबीज और KISS... तूफानी शतक के बाद सरफराज ने किया सेलिब्रेट

यह भी पढ़ें:  ईरान और इजरायल में कौन सबसे ताकतवर, किसके पास है कितनी सैन्य शक्ति?

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 2 October 2024 at 16:13 IST