अपडेटेड 22 November 2024 at 23:02 IST

पंजाब में कब होंगे नगर निगम के चुनाव? सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दी बड़ी जानकारी

नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य के 5 नगर निगमों के आम चुनाव और 4 नगर निगमों के उपचुनाव दिसंबर महीने के अंत तक कराए जाएंगे।

Follow :  
×

Share


punjab municipal corporation elections | Image: PTI/ Representative

Punjab News: पंजाब नगर निगम चुनाव का इंतजार अब बहुत जल्द ही खत्म होने जा रहा है। सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बड़ा अपडेट दिया है। काफी समय से पैंडिंग चल रहे नगर निगम को दिसंबर में सरकार कराने की तैयारी में है।

पंजाब सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि राज्य के 5 नगर निगमों के आम चुनाव और 4 नगर निगमों के उपचुनाव दिसंबर महीने के अंत तक कराए जाएंगे।

कहां-कहां होने हैं चुनाव?

दरअसल, पंजाब में 9 नगर निगमों के चुनाव होने हैं। इसमें अमृतसर के अलावा लुधियाना, पटियाला, फगवाड़ा और जालंधर में आम चुनाव होने हैं। वहीं होशियारपुर, अबोहर, बरनाला के साथ-साथ बठिंडा में उपचुनाव होंगे। इसके अलावा 44 नगर परिषदों में आम चुनाव और 43 नगर परिषदों में उप चुनाव कराए जाएंगे।

नोटिफिकेशन के अनुसार 9 नगर निगमों और 87 नगर परिषदों में चुनाव अगले महीने दिसंबर तक होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश 

गौरतलब है कि इससे पहले कुछ हफ्ते पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नगर निगम के चुनाव को लेकर निर्देश जारी किए थे। हाई कोर्ट ने 15 दिन के अंदर चुनाव का शेड्यूल जारी करने को कहा था। इस आदेश को लेकर राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां से भी उसे राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए आदेश जारी किए हैं कि पंजाब सरकार को हाल ही में 2 सप्ताह के अंदर निगम चुनाव संबंधी शेड्यूल जारी करने और अगले 8 सप्ताह के भीतर यह निगम चुनाव के निर्देश दिए थे। बता दें कि पिछले साल 5 नगर निगमों का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी चुनाव अबतक नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Maharashtra: 5 करोड़ वाले आरोप पर एक्शन में विनोद तावड़े, राहुल-खड़गे को भेजा 100 करोड़ का नोटिस


 

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 22 November 2024 at 23:02 IST