अपडेटेड 11 January 2025 at 23:28 IST

दिल्ली चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट में 5 महिला उम्मीदवार, कोंडली से प्रियंका तो नजफगढ़ से नीलम पहलवान को टिकट

BJP Women Candidates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 5 महिला उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।

Follow :  
×

Share


undefined | Image: undefined

BJP Women Candidates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 5 महिला उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। कोंडली से प्रियंका गौतम, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, मादीपुर से उर्मिला कैलाश गंगवाल, तिलक नगर से श्वेता सैनी और नजफगढ़ से नीलम पहलवान को टिकट दिया गया है। बीजेपी की इस नई लिस्ट में महिला प्रतिनिधित्व पर खास ध्यान दिया गया है, जो पार्टी के बड़े संदेश देने की कोशिश को दर्शाता है। 

दिल्ली चुनाव को लेकर BJP की नई लिस्ट में 5 महिला उम्मीदवारों के नाम हैं।

  1. कोंडली से प्रियंका गौतम को टिकट दिया गया है।
  2. मटिया महल सीट से दीप्ति इंदौरा को टिकट दिया गया है।  
  3. उर्मिला कैलाश गंगवाल को मादीपुर सीट से टिकट दिया गया है।  
  4. श्वेता सैनी को तिलक नगर सीट से टिकट मिला। 
  5. नजफगढ़ से नीलम पहलवान को बीजेपी ने मैदान में उतारा है। 

प्रियंका गौतम AAP छोड़कर बीजेपी में आईं थी

इसके अलावा आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुईं प्रियंका गौतम (Priyanka Gautam) को कोंडली विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रियंका गौतम 25 दिसंबर को ही आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। इससे पहले चार जनवरी को बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें नई दिल्ली, कालकाजी जैसी कई हाई प्रोफाइल सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ( BJP ) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से बीजेपी में शामिल हुए कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) को करावल नगर (Karawal Nagar) से मैदान में उतारा गया है। वहीं हरीश खुराना को मोतीनगर विधानसभा सीट और सतीश जैन को चांदनी चौक से टिकट मिला है।

 

 

दूसरी लिस्ट में 29 इन उम्मीदवारों के नाम

  1. नरेला- राज करन खत्री
  2. तिमारपुर- सूर्य प्रकाश खत्री 
  3. मुंडका- गजेंद्र दराल 
  4. किराड़ी- बजरंग शुक्ला
  5. सुल्तानपुर माजरा (एससी)- करम सिंह कर्मा
  6. शकूर बस्ती- करनैल सिंह
  7. त्रि नगर- तिलक राम गुप्ता
  8. सदर बाजार- मनोज कुमार जिंदल 
  9. चांदनी चौक- सतीश जैन 
  10. मटियामैल- दीप्ति इंदौरा 
  11. बल्लीमारान- कमल बागड़ी 
  12. मोतीनगर- हरीश खुराना 
  13. मादीपुर (एससी)- उर्मिला कैलाश गंगवाल 
  14. हरि नगर- श्याम शर्मा 
  15. तिलकनगर- श्वेता सैनी 
  16. विकासपुरी- पंकज कुमार सिंह 
  17. उत्तम नगर- पवन शर्मा 
  18. द्वारका- प्रद्युमन राजपूत 
  19. मटियाला- संदीप सहरावत 
  20. नजफगढ़- नीलम पहलवान 
  21. पालम- कुलदीप सोलंकी 
  22. राजिंदनगर- उमंग बजाज 
  23. कस्तूरबा नगर- नीरज बसोया 
  24. तुगलकाबाद- रोहतास बिधूड़ी 
  25. ओखला- मनीष चौधरी 
  26. कोंडली (एससी)- प्रियंका गौतम 
  27. लक्ष्मीनगर- अभय वर्मा 
  28. सीलमपुर- अनिल गौड़ 
  29. करावल नगर- कपिल मिश्रा 

BJP को सत्ता की तलाश 

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। अगले 5 सालों के लिए दिल्ली में किस पार्टी की सत्ता होगी, ये 8 फरवरी को साफ हो जाएगा। तीन प्रमुख दलों, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवारों के बीच हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। BJP दिल्ली की सत्ता में आखिरी बार 2 दिसंबर, 1993 से 3 दिसंबर, 1998 तक रही। इस दौरान 3 मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज रहे। BJP अपने नारे परिवर्तन और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के खिलाफ जोर-शोर से प्रचार कर रही है।

यह भी पढ़ें : SIP निवेश पहली बार 26,000 करोड़ के पार, म्यूचुअल फंड्स बना निवेशकों की सबसे पहली पसंद; 50% बढ़ा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 11 January 2025 at 21:52 IST