अपडेटेड 4 February 2025 at 14:21 IST
दिल्ली चुनाव से पहले EC की बड़ी कार्रवाई, 220 करोड़ का सामान-कैश जब्त; 88 करोड़ के नशीले पदार्थ शामिल
CEO ने बताया कि यह 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों की तुलना में लगभग चार गुना ज्यादा है। साल 2020 में चुनाव के दौरान कुल जब्ती 57.5 करोड़ रुपये थी।
Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली 'लोकतंत्र के पर्व' के लिए तैयार है। बुधवार (5 फरवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे पहले चुनाव आयोग ने अबतक 220 करोड़ से अधिक की जब्ती कर चुकी है। इसमें करोड़ों की कीमत के कुछ सामान और कैश भी शामिल है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई।
दिल्ली में सोमवार (3 सितंबर) को शाम 5 बजे चुनावी शोर थमा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन CEO ने बताया कि दिल्ली चुनाव से पहले पुलिस ने अबतक 220 करोड़ का सामान जब्त किया।
EC ने क्या-क्या किया जब्त?
दी गई जानकारी के अनुसार जब्त किए गए सामान में 88 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ के साथ 81 करोड़ रुपए की कीमती धातुएं (सोना-चांदी आदि) शामिल है। इसके अलावा इसमें करीब 40 करोड़ रुपए की नकदी भी शामिल है।
CEO ने यह भी बताया कि यह 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों की तुलना में लगभग चार गुना ज्यादा है। साल 2020 में चुनाव के दौरान कुल जब्ती 57.5 करोड़ रुपये थी। उन्होंने इस दौरान यह भी आश्वासन दिया कि दिल्ली में चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी होंगे।
90 प्रतिशत शिकायतों का समाधान 100 मिनट के अंदर
CEO ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर दर्ज शिकायतों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू होने के बाद से 'सी-विजिल' (cVigil) प्लेटफॉर्म के जरिए से 7500 से अधिक शिकायतें मिली है। इनमें से 7467 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। इनमें से केवल 32 मामलों में प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत मामलों में शिकायतों का समाधान 100 मिनट के अंदर ही दिया गया।
गौरतलब है कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। 8 फरवरी को काउंटिंग होगी। चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस की तैयारी पूरी है। पुलिस की ओर से बताया गया कि वोटिंग के दिन 25000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। 220 कंपनी गृह मंत्रालय से मिली है। साथ ही 9 हजार होमगार्ड जवानों की भी तैनाती होगी। पुलिस ने कहा है कि EVM को स्ट्रांग रूम तक सुचारू रूप से पहुंचाया जाएगा।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 4 February 2025 at 10:39 IST