BIG BREAKING: 'यमुना में जहर मिलाकर नरसंहार की कोशिश' वाले बयान पर EC का केजरीवाल को नोटिस; कल तक देने होंगे सबूत नहीं तो...
दिल्ली में यमुना के पानी पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच चुनाव आयोग ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
दिल्ली में यमुना के पानी पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच चुनाव आयोग ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग की तरफ से केजरीवाल को इस नोटिस का जवाब देने के लिए बुधवार रात 8 बजे तक का वक्त दिया है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल से उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में सबूत पेश करने को कहा है। इतना ही नहीं, चुनाव आयोग ने ये भी कहा है कि अगर केजरीवाल कोई ठोस जवाब या तथ्य नहीं पेश करते हैं तो उनके खिलाफ आदेश पारित किया जाएगा।
आपको बता दें कि केजरीवाल ने हाल ही में हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के पानी में "जहर मिलाने" का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा सरकार की ओर से यमुना में औद्योगिक कचरा मिलाया जा रहा है, जिससे दिल्ली का पानी प्रदूषित हो रहा है। इस बयान के बाद भाजपा और आप के बीच जुबानी जंग शुरू हो गया है। वहीं, चुनाव आयोग ने इस बयान को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि चुनाव के दौरान ऐसे आरोपों के लिए पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत करना आवश्यक है।
चुनाव आयोग ने क्या कहा
आयोग ने कहा कि इस तरह के आरोपों से क्षेत्रीय समूहों और पड़ोसी राज्यों के निवासियों के बीच दुश्मनी पैदा होने, पानी की वास्तविक या कथित कमी या अनुपलब्धता के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति का खतरा पैदा होने का गंभीर प्रभाव पड़ता है। आयोग ने केजरीवाल को 29 जनवरी, 2025 को रात 8 बजे तक शिकायतों पर अपना जवाब देने का निर्देश दिया है, खासकर तथ्यात्मक और कानूनी मैट्रिक्स के साथ साक्ष्यात्मक समर्थन के साथ ताकि आयोग मामले की जांच कर सके और उचित कार्रवाई कर सके।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 28 January 2025 at 21:00 IST