अपडेटेड 23 January 2025 at 23:38 IST

Delhi: CM योगी ने दिल्ली में अपनी पार्टी BJP के लिए किया प्रचार, फिर कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने क्यों दिया धन्यवाद

Delhi Elections: नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Follow :  
×

Share


CM Yogi campaigned for BJP Sandeep Dixit thank him | Image: PTI/ @myogiadityanath

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम योगी ने आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जमकर निशाने पर लिया। सीएम योगी ने यमुना की सफाई का मुद्दा उठाते हुए केजरीवाल को जमकर ललकारा।

सीएम योगी ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि कल आपने देखा होगा कि मेरे साथ प्रयागराज के संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई... एक मुख्यमंत्री के तौर पर अगर मैं और मेरे मंत्री संगम में डुबकी लगा सकते हैं, तो मैं आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वह भी यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं?' यदि उनमें नैतिक साहस है तो उन्हें जवाब देना चाहिए। AAP ने दिल्ली को कूड़े के ढेर में तब्दील कर दिया, साजिश के तहत ओखला में अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बसाया।

योगी की तारीफ, केजरीवाल पर हमला

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित (Sandeep Dixit) ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं। राजीव गांधी सरकार के दौरान गंगा एक्शन प्लान शुरू किया गया था। आज गंगा नदी यमुना नदी जितनी प्रदूषित नहीं है, क्योंकि गंगा एक्शन प्लान शुरू किया गया था। नजफगढ़ नाले में सात इंटरसेप्टर में से एक भी पूरा नहीं हो पाया। दिल्ली में गंदगी के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार है।

राजधानी की दुर्गति कर दी- सीएम योगी

इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि 'अरविंद केजरीवाल ने यमुना को गंदे नाले में तब्दील कर दिया है। इसका खामियाजा हमारे संतों को मथुरा में उठाना पड़ता है। आजकल अपने भाषणों में केजरीवाल बार-बार UP की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आज UP पूरे देश में एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है। 10 साल पहले लोग स्वच्छता और सड़के देखने दिल्ली आते थे, लेकिन आज दिल्ली की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। दिल्ली में कूड़े का ढेर खड़ा कर दिया, राष्ट्रीय राजधानी की दुर्गति कर दी।'

'ये झूठ का ATM है'

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ‘इनका सिर्फ एक ही काम है, सुबह उठकर सोशल मीडिया पर झूठ बोलना, ये झूठ का ATM है। अगर काम किया होता तो दिल्ली बदल गई होती, लेकिन इन्होंने दिल्ली को कूड़े का अड्डा बना दिया।’

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: केजरीवाल झूठ बोलने की ATM हैं, 10 साल में दिल्ली की जनता से झूठे वादे कर इसे बनाया नर्क- CM योगी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 23 January 2025 at 23:38 IST