अपडेटेड 28 January 2025 at 18:31 IST

Delhi Election: 'जहां रुमाल रखो वक्फ की प्रॉपर्टी, ये सिलसिला खत्म होगा', दिल्ली में गरजे CM योगी; AAP-कांग्रेस को घेरा

CM योगी ने कहा कि AAP-कांग्रेस को दिल्ली की चिंता नहीं। दोनों को चिंता भाईजान को अवैध जमीन माफिया के रूप में कब्जा कराने की जो प्रवृत्ति थी उस पर अंकुश से है।

Follow :  
×

Share


CM Yogi Adityanath | Image: X- @myogiadityanath

CM Yogi Adityanath in Delhi: दिल्ली के चुनावी रण में उतरकर CM योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। दिल्ली में आज (28 जनवरी) उन्होंने पहले मंगोलपुरी और फिर विकासपुरी में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब लोग दिल्ली आते थे। अब लोग दिल्ली छोड़कर नोएडा और UP में बसते हैं।

दिल्ली की सड़कों की हालत को लेकर CM योगी ने AAP सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज मैं जब विकासपुरी की इस सभा में आया हूं। मैं हैरान था दिल्ली की सड़कों को देखकर। सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क... हमें नहीं पता लग रहा था, इसलिए मुझे आने में लेट हुआ।

'जिसने 10 साल प्यासा तड़पने को छोड़ा, उसे वोट से तरसा दीजिए'

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक व्यक्ति पिछले 10-11 सालों से झाड़ू लेकर दिल्ली की जनता को बेवकूफ बना रहा है। कम से कम दिल्ली की सड़कें ही साफ हो जाती। सफाई नहीं हुई बल्कि दिल्ली के अंदर झाड़ू गंदगी फैलाने का माध्यम बन गया है। जिस भी सड़क पर जाओ कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है... बदबू है। बिजली नहीं मिलती है। पेयजल की सुविधा से जनता को वंचित रखा जाता है। आपको जिस पार्टी ने, जिस व्यक्ति ने पिछले 10 सालों से प्यासा तड़पने छोड़ा है उस पार्टी को आप अपने वोट से तरसा दीजिए।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि AAP दुनिया का पहला राजनीतिक दल है जिसकी सरकार के दर्जनभर मंत्री और जनप्रतिनिधि जेल में बंद है... बेइमानी और भ्रष्टाचारी के कारण। एकमात्र पार्टी है जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, एकमात्र पार्टी है जिस पार्टी ने जो कहा वो करके नहीं दिखाया। ये तो जनता के हकों पर डकैती डालने वाले लोग हैं।

AAP-कांग्रेस को चिंता भाईजान की- CM योगी

CM योगी ने यह भी कहा कि इन्होंने वक्फ बोर्ड के नाम पर संरक्षण देने का काम किया। सरकारी प्रॉपर्टी पर गरीब के आवास बनाया जाएगा। ये नहीं होगा जहां रुमाल रखो वहीं वक्फ की प्रॉपर्टी है। इसमें लगाम लगने वाली है। उन्होंने कहा कि AAP-कांग्रेस को दिल्ली की चिंता नहीं। दोनों को चिंता भाईजान को अवैध जमीन माफिया के रूप में कब्जा कराने की जो प्रवृत्ति थी उस पर अंकुश से है। इनकी परेशानी भाईजान के सामने आने वाला संकट है।

यमुना में गंदगी को लेकर केजरीवाल को घेरा

CM योगी ने फिर अरविंद केजरीवाल को यमुना नदी में डुबकी लगाने का चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली में पिछली बार कहा था कि केजरीवाल जी मैं तो अपनी पूरी मंत्री परिषद के साथ प्रयागराज में त्रिवेदी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य का भागी बना। मैं पूछना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के अंदर यमुना के अंदर डुबकी लगाकर दिखाएं।

AAP पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो युमना नदी हमारे लिए आस्था की नदी हुआ करती थीं। जिस यमुना नदी के किनारे ही वृंदावन में भगवान कृष्ण ने अपनी सभी लीलाओं को रचा था। उस यमुना नदी की इन लोगों ने दुर्गति कर दी है। AAP सरकार आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। यमुना जी को उन्होंने अपनी गंदगी की अव्यवस्था का, अराजकता का शिकार बना दिया है।

CM योगी ने कहा कि बरसात के दिनों में यहां नाली ओवर फ्लो हो जाती है और पूरी दिल्ली डुबती दिखाई देती है। गंदगी का अंबार है। आम आदमी पार्टी का तो चुनाव चिन्ह ही जब्त कर देना चाहिए। झाड़ू तो गंदगी का पर्याय हो गया है।

यह भी पढ़ें: 'गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होगी क्या?' खड़गे के बयान पर BJP बोली- वो महाकुंभ नहीं जाना चाहते तो कोई और बहाना ढूंढें

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 28 January 2025 at 17:31 IST