अपडेटेड 24 January 2025 at 22:53 IST

कैसी है अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी, कितने जवान रहते हैं तैनात? चुनाव के बीच पूर्व CM की सुरक्षा का मुद्दा क्यों गरमाया?

सवाल उठ रहे हैं कि जब दिल्ली के पूर्व CM के पास Z+ सिक्योरिटी है, तो इसके बाद भी उन्हें पंजाब पुलिस की सुरक्षा क्यों चाहिए?

Follow :  
×

Share


अरविंद केजरीवाल | Image: PTI

Arvind Kejriwal News: दिल्ली में चुनावी सरगर्मियों के बीच पूर्व CM और AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी और BJP के बीच घमासान शुरू हो गया। केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को हटाने के बाद विवाद ने तूल पकड़ा।

इस मामले को लेकर जहां आम आदमी पार्टी ने BJP को घेरना शुरू कर दिया। दिल्ली की CM आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जहां अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। तो वहीं इस बीच सवाल उठ रहे हैं कि जब दिल्ली के पूर्व CM के पास Z+ सिक्योरिटी है, तो इसके बाद भी उन्हें पंजाब पुलिस की सुरक्षा क्यों चाहिए?

कैसी है अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी?

दरअसल, दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल को Z प्लस सिक्योरिटी दी हुई है, जो देश में सबसे ऊंचे स्तर की सिक्योरिटी कैटेगरी में आती है। केजरीवाल की सुरक्षा में 45 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री के लिए PSO समेत तमाम ऑफिसर शामिल हैं।

इसके अलावा स्क्रीनिंग के लिए एक पुलिसकर्मी, एक पायलट कार जिसमें चार पुलिसकर्मी और एक एस्कॉर्ट कार जिसमें वन प्लस थ्री पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री को एक हाउस PSO भी दिया हुआ है। इसके अलावा उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के 15 वर्दीधारी कर्मियों को तैनात हैं।

चुनाव के बीच सुरक्षा का मुद्दे ने क्यों पकड़ा है तूल?

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव के बीच केजरीवाल पर बार-बार हो रहे हमले को लेकर सुरक्षा के मुद्दे को तूल दे रही है। आतिशी और भगवंत मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि केंद्र के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के चलते केजरीवाल पर कथित हमलों पर आंखें मूंद ली हैं।

AAP ने इस मामले में BJP पर ‘साजिश’ रचने का आरोप लगाया और मांग की है कि चुनाव आयोग (EC) केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को बहाल की जाए।

BJP ने पूछा- केजरीवाल को Z+ सुरक्षा की जरूरत क्यों?

वहीं, आम आदमी पार्टी के इन आरोपों पर BJP ने सवाल पूछा है कि पूर्व मुख्यमंत्री को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा की जरूरत क्यों है।केंद्रीय मंत्री और BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पूछा कि जिस व्यक्ति के आवास पर उसकी पार्टी की महिला सांसद के साथ मारपीट की गई उसे ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा की आवश्यकता क्यों है?

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में AAP के विज्ञापन होर्डिंग्स पर CM आतिशी का चेहरा क्यों नहीं? आप-दा महिला विरोधी हैं', अनुराग ठाकुर का सवाल

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 January 2025 at 22:52 IST