अपडेटेड 24 January 2025 at 19:56 IST
'दिल्ली में AAP के विज्ञापन होर्डिंग्स पर CM आतिशी का चेहरा क्यों नहीं? आप-दा महिला विरोधी हैं', अनुराग ठाकुर का सवाल
Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर करारा प्रहार किया।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी (BJP) सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और आम आदमी पार्टी (AAP) पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल स्टंप आउट होने वाले हैं, क्लीन बोल्ड होने वाले हैं, उसके लिए डोनाल्ड ट्रंप की जरूरत नहीं पड़ेगी दिल्ली की जनता ही उनको क्लीन बोल्ड और साफ करके दिखाइए।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की जनता चाहती है नलकों से साफ पानी, दिल्ली की हवा साफ चाहती है, दिल्ली की सड़कों को साफ चाहती है, यमुना जी को साफ चाहती है, इसलिए इस बार आपदा साफ, आम आदमी पार्टी साफ, केजरीवाल को साफ करना चाहती है।
आपदा वाले हैं यह महिला विरोधी- अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह जो आपदा वाले हैं यह महिला विरोधी हैं, महिलाओं का अपमान करने वाले, महिलाओं को छलने वाले, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वाले हैं। उदाहरण देकर बताना चाहता हूं स्वाति मालीवाल को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास में घर बुलाकर पिटवाया। ₹1000 का वायदा पंजाब की महिलाओं से अरविंद केजरीवाल ने किया था पूरा नहीं किया, महिलाओं को ठगा। महिलाओं को नलके से गंदा पानी दिलाया, दिल्ली में पानी की कमी कराई, टैंकरों से पानी लेने के लिए महिलाओं को मजबूर किया।
Advertisement
आम आदमी पार्टी के होर्डिंग से मुख्यमंत्री की फोटे गायब- अनुराग ठाकुर
बीजेपी सांसद ने कहा कि उनके (AAP) अपने नेता ने अपनी पत्नी को पीट कर पीछे कुत्ते छोड़ने का काम किया, महिलाओं को अपमानित करने का काम किया, यही नहीं छठ पूजा पर महिलाओं को पूजा के लिए यमुना जी में यमुना मैया को भी साफ नहीं रखा और तो और अब तो इन्होंने आतिशी मार्लेना की फोटो भी साफ कर दी है। किसी होर्डिंग में उनकी फोटो नजर नहीं आती, केजरीवाल महिला विरोधी हैं और आम आदमी पार्टी सिटिंग मुख्यमंत्री की फोटो आम आदमी पार्टी के होर्डिंग पर नहीं है यह दिखाता है कि महिलाओं के पक्ष में कभी थे, नहीं है। जिन्होंने अपने बच्चों की झूठी कसम खाकर राजनीती की शुरुआत की हो समझ लेना चाहिए कि उनके मन में महिलाओं के प्रति कितना सम्मान है।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 24 January 2025 at 19:56 IST