Bypoll Results: आज आएंगे उपचुनाव के नतीजे, 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतगणना जारी; बंगाल पर टिकी सियासी नजर
पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आने वाला है। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग ने शुरुआती रुझान जारी किए हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read
देश की पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आज शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे सभी पांचों विधानसभाओं और असम की नगांव लोकसभा सीट के रुझान और परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। चुनाव आयोग द्वारा शुरुआती रुझान जारी कर दिए है।
मंगलवार, 6 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थाट्टांचावड़ी विधानसभा सीटों तथा असम की नगांव लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न हुआ था। इन उपचुनावों के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि संबंधित राज्यों में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच ये परिणाम कई मायनों में अहम माने जा रहे हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी
वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने और शांति बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। एसपी सचिन मक्कड़ ने कहा, “ईसीआई द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।”
चुनाव आयोग ने जारी किए शुरुआती रुझान
रेजीनगर और नंदीग्राम(प.बंगाल)- रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सखारव सरकार 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर हैं कांग्रेस उम्मीदवार महम्मद काफी। नंदीग्राम में बीजेपी उम्मीदवार हासीरानी रथ आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान।
असम में BJP आगे
नगांव (असम) लोकसभा उपचुनाव: आधिकारिक ईसीआई रुझानों के अनुसार भाजपा के देवाशीष शर्मा आगे चल रहे हैं। एआईयूडीएफ अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल और कांग्रेस की शिबमोनी बोरा पीछे हैं।
तमिलनाडु में कौन आगे-कौन पीछे
धारापुरम (तमिलनाडु) विधानसभा: एआईएडीएमके की भानुमति के आगे चल रही है। टीवीके के पी. सत्यबामा और डीएमके की सुगन्या पीछे चल रहे हैं।वहीं, मदुरंतकम विधानसभा उपचुनाव में ECI के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, TVK की के. मरगथम कुमारवेल आगे चल रही हैं; DMK के आई. परंथमेन और AIADMK की एस. कनिथा संपत पीछे हैं।
थट्टनचावडी (पुडुचेरी) विधानसभा उपचुनाव: शुरुआती आधिकारिक ECI रुझानों के अनुसार, ऑल इंडिया N.R. कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक आनंद आगे चल रहे हैं; INC के ई. विनयगम और DMK के के. सेतु पीछे हैं।
बंगाल पर टिकी सियासी नजर
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों के नतीजों पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं। रेजीनगर सीट पर मतदान के दौरान भारी बवाल देखने को मिला था। वोटों की गिनती के दौरान तनाव और हिंसा की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्र पर कई तरह के प्रतिबंध और निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 9 October 2026 at 10:34 IST