BMC Result 2026: BMC चुनाव में ठाकरे बंधुओं को कड़ी चुनौती, पहली उत्तर भारतीय महिला उम्मीदवार रेखा यादव की जीत, नवाब मलिक के भाई हारे

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के 227 वार्डों के लिए जारी मतगणना में धीरे-धीरे तस्वीर साफ होने लगी है। BJP) के नेतृत्व वाला 'महायुति' 102 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं वार्ड 165 से पूर्व मंत्री नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक चुनाव हार गए हैं।

Follow :  
×

Share


नवाब मलिक के भाई चुनाव हारे | Image: ANI

BMC Result 2026: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के 227 वार्डों के लिए 15 जनवरी को हुई मतदान के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती नतीजों में कई महत्वपूर्ण वार्डों के विजेता घोषित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एनसीपी (शरद पवार गुट) के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक की हार की है और पहली उत्तर भारतीय महिला उम्मीदवार रेखा यादव की जीत की है।

NCP शरद पवार के उम्मीदवार कप्तान मलिक वार्ड 165 से चुनाव हार गए हैं। कप्तान मलिक को कांग्रेस के उम्मीदवार अशरफ आजमी ने हराया है। यह हार एनसीपी के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि नवाब मलिक परिवार राजनीतिक रूप से काफी प्रभावशाली रहा है। इसके अलावा मुंबई में 7 उम्मीदवार विजेता घोषित किए गए हैं जिसमें शिवसेना के 3 उम्मीदवार शामिल हैं।

रेखा यादव ने रचा इतिहास

बृहन्मुंबई महानगरपालिका में अब तक कुछ वार्डों के नतीजे सामने आए हैं, जिनमें महिलाओं की मजबूत भागीदारी और पार्टियों की शुरुआती सफलता दिख रही है। जिसमें से एक ऐतिहासिक भी मानी जा रही है। मुंबई में पहली उत्तर भारतीय महिला उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज करने वाली रेखा यादव ने इतिहास रच दिया है। यह जीत उत्तर भारतीय समुदाय के लिए भी मायने रखती है।

वार्ड नंबर 1: रेखा यादव, BJP
वार्ड नंबर 2 : तेजस्वी घोषालकर (शिवसेना – शिंदे गुट)
वार्ड नंबर 19: प्रकाश तावड़े, BJP
वार्ड नंबर 20: दीपक तावड़े, BJP
वार्ड नंबर 32: गीता भंडारी (शिवसेना UBT)
वार्ड नंबर 36: सिद्धार्थ शर्मा, BJP
वार्ड नंबर 50 (गोरेगांव): विक्रम राजपूत, BJP
वार्ड नंबर 51: वर्षा टेंबेलकर (शिवसेना – शिंदे गुट)
वार्ड नंबर 60: मेघना काकडे (शिवसेना UBT)
वार्ड नंबर 87: कृष्णा पारकर, BJP
वार्ड नंबर 103: हेतल गाला, BJP
वार्ड नंबर 107: नील किरीट सोमैया, BJP
वार्ड नंबर 123: सुनील मोरे (शिवसेना UBT)
वार्ड नंबर 124: सकीना शेख (शिवसेना UBT)
वार्ड नंबर 135: नवनाथ बन, BJP
वार्ड नंबर 156: अश्विनी मातेकर (शिवसेना – शिंदे गुट)
वार्ड नंबर 157: आशा तावड़े, BJP
वार्ड नंबर 163: शैला लांडे (शिवसेना – शिंदे गुट)
वार्ड नंबर 165: अशरफ आजमी (कांग्रेस)
वार्ड नंबर 182 (माहिम): मिलिंद वैद्य (शिवसेना UBT) – 7वीं बार जीत
वार्ड नंबर 193: हेमांगी वरलीकर (शिवसेना UBT)
वार्ड नंबर 204: अनिल कोकिड (शिवसेना – शिंदे गुट)
वार्ड नंबर 207: रोहिदास लोखंडे, BJP
वार्ड नंबर 208: रमाकांत रहाटे (शिवसेना UBT)
वार्ड नंबर 214: अजय पाटील, BJP
वार्ड नंबर215: संतोष ढाले, BJP

BMC में BJP पहली बार बहुमत के करीब पहुंच गई है। अभी तक 227 में से 172 सीटों के रुझान आए हैं जिसमें से 108 पर बीजेपी गठबंधन आगे है। उद्धव शिवसेना गठबंधन 56 सीटों पर चल रहा है। ये शुरुआती नतीजे हैं और मतगणना अभी भी जारी है। कुल मिलाकर महायुति (बीजेपी-शिवसेना शिंदे गुट) आगे चल रही है, जबकि ठाकरे गुट (शिवसेना UBT) और अन्य विपक्षी दल पीछे दिख रहे हैं।

BMC देश की सबसे अमीर महानगरपालिका है और इन नतीजों का मुंबई की विकास योजनाओं पर सीधा असर पड़ेगा। अंतिम परिणाम आने पर पूरी तस्वीर साफ होगी।

ये भी पढ़ें: जलगांव में बीजेपी की एक सीट पर जीत, क्लीन स्वीप की ओर रुझान, धारावी से कांग्रेस ने खोला खाता

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 January 2026 at 13:02 IST