अपडेटेड 12 March 2025 at 13:01 IST

Haryana Election Result: हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत, कांग्रेस फिर पिछड़ी

हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को शुरू हुई, जिसमें 10 में से बीजेपी के 9 महापौर पद के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

Follow :  
×

Share


Haryana Nikya Chunav | Image: ANI

हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को शुरू हुई, जिसमें अंबाला नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर पद के उम्मीदवार ने जीत हासिल की और आठ अन्य नगर निगमों में पार्टी के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस नगर निगम के चुनाव में अभी पीछे है।

मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए चुनाव इस महीने की शुरुआत में हुए थे। अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर पद के लिए उपचुनाव भी हुए।

हरियाणा निकाय चुनाव में BJP की जीत

अंबाला में महापौर पद की भाजपा उम्मीदवार शैलजा सचदेवा ने कांग्रेस की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमीषा चावला को 20,487 मतों के अंतर से हराया। फरीदाबाद में सत्तारूढ़ दल की महापौर पद की उम्मीदवार परवीन जोशी कांग्रेस की लता रानी से आगे हैं, जबकि भाजपा की राज रानी गुरुग्राम से सीमा पाहुजा से आगे हैं।

हालांकि, मानेसर में भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव से पीछे हैं। हिसार से भाजपा के प्रवीण पोपली कांग्रेस के कृष्ण सिंगला से आगे हैं। करनाल में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता कांग्रेस के मनोज वाधवा से आगे हैं। पानीपत में भाजपा की कोमल सैनी कांग्रेस की सविता गर्ग से आगे हैं, जबकि रोहतक में सैफ्रॉन संगठन के राम अवतार सूरजमल किलोई से आगे हैं।

नतीजों में कांग्रेस फिर पीछे

सोनीपत में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन कांग्रेस की कोमल दीवान से आगे हैं। यमुनानगर में भाजपा की सुमन कांग्रेस की किरना देवी से आगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिला प्रशासन के साथ मिलकर व्यापक प्रबंध किए हैं।

यह भी पढ़ें: 'हिम्मत की दाद दो, गृह मंत्री से मिलने से किया मना' बोलीं CM रेखा गुप्ता

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 March 2025 at 13:01 IST