अपडेटेड 12 January 2025 at 16:23 IST

'बड़े मासूम लगते थे सनम...', अरविंद केजरीवाल के लिए BJP के नेता बोले- उनका असली स्वरूप दिल्ली की जनता के सामने

BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने AAP और केजरीवाल के नित्य बदलते रूपों को देखा है। उनका असली स्वरूप दिल्ली की जनता के सामने आता जा रहा है।

Follow :  
×

Share


sudhanshu trivedi attack on arvind kejriwal | Image: facebook

Delhi Election: दिल्ली में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति हावी है। भ्रष्टाचार और शीशमहल जैसे मुद्दों को लेकर अरविंद केजरीवाल और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी चुनावों से पहले विपक्षी दलों के निशाने पर है। इसी क्रम में बीजेपी के नेता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उनका (अरविंद केजरीवाल) असली स्वरूप दिल्ली की जनता के सामने आता जा रहा है।

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने राम मंदिर को लेकर बयान दिया और कहा कि ये श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की वर्षगांठ है। आयोजन 500 साल के बाद हुआ है। लोग कहते थे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन वो तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन जब रामलला आए तो इस बार महाकुंभ प्रयागराज में हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने 4 करोड़ गरीबों को घर, 11 करोड़ से अधिक लोगों को पानी उपलब्ध कराया है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

केजरीवाल पर सुधांशु त्रिवेदी का प्रहार

सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली चुनावों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल और कांग्रेस दोनों को निशाने पर लिया। बीजेपी सांसद ने अपने बयान में कहा- 'दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के नित्य बदलते रूपों को देखा है। अब उनका (अरविंद केजरीवाल) असली स्वरूप दिल्ली की जनता के सामने आता जा रहा है।' अपने अंदाज में जवाब देते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा- 'दिल्ली की जनता उनसे (अरविंद केजरीवाल) कह रही है- बड़े मासूम लगते थे सनम, क्या से क्या हो गए देखते-देखते।' कांग्रेस को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि इस पार्टी के मन में धर्म और संस्कृति के लिए जगह नहीं है।

2020 के वादों को लेकर हरदीप पुरी ने AAP को घेरा

इधर, बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर 2020 में दिल्ली की जनता से किए गए वादों को लेकर सीधा निशाना साधा। 2025 के चुनावों से पहले केंद्रीय मंत्री ने AAP प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर अपने पहले के वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। हरदीप पुरी ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कठिन सवाल पूछे जाते हैं तो वो ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। मंत्री ने कहा, 'लोग आते हैं और ऐसे बयान देते हैं और जब उनसे सवाल पूछे जाते हैं, तो वो ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं।'

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बीजेपी के 58 कैंडिडेट, 9 जाट-8 ब्राह्मण; कैसे साधा जातीय समीकरण

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 12 January 2025 at 16:23 IST