अपडेटेड 12 October 2025 at 20:43 IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: उपेंद्र कुशवाहा की RLM और जीतन राम मांझी की HAM इन 12 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, सूत्रों के हवाले से खबर

सूत्रों का कहना है कि इन सीटों का चयन RLM की मजबूत पकड़ और स्थानीय समर्थन को ध्यान में रखकर किया गया है। दिनारा और सासाराम जैसी सीटें रोहतास जिले में हैं, जहां कुशवाहा वोटरों की अच्छी संख्या है।

Follow :  
×

Share


RLM और HAM इन सीटों पर लड़ेंगी चुनाव | Image: Republic

Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों का हुआ बंटवारा फाइनल हो गया है। BJP और JDU 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। चिराग पासवान को 29, जीतन राम मांझी और उपेंद्र  कुशवाहा को 6-6 सीट मिली हैं। 

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा द्वारा चुनी गई सीटें दिनारा, सासाराम, महुआ, उजियारपुर, बाजपट्टी और मधुबनी हैं। RLM, जो पिछड़े वर्गों, विशेषकर कुशवाहा समुदाय की राजनीति पर फोकस करती है, इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इन सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, कुशवाहा समुदाय के प्रमुख नेता हैं और बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इन सीटों का चयन आरएलएम की मजबूत पकड़ और स्थानीय समर्थन को ध्यान में रखकर किया गया है। दिनारा और सासाराम जैसी सीटें रोहतास जिले में हैं, जहां कुशवाहा वोटरों की अच्छी संख्या है। वहीं, महुआ वैशाली जिले की सीट है, उजियारपुर समस्तीपुर में, बाजपट्टी सीतामढ़ी में और मधुबनी जिले की सीट पर भी पार्टी का फोकस है। 

HAM को मिली ये 6 सीट

वहीं, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को भी 6 सीटें मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक मांझी के हिस्से में टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा और बराचट्टी आई। मांझी, जो दलित राजनीति के प्रमुख चेहरे हैं, इन सीटों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को मैदान में उतारेंगे। 

  • टेकारी
  • कुटुंबा
  • अतरी 
  • इमामगंज 
  • सिकंदरा 
  • बाराचट्टी

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। सीट बंटवारे में BJP और JDU को 101-101 सीटें मिली हैं, जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें आवंटित हुई हैं। यह बंटवारा सभी सहयोगियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ है, और NDA फिर से बिहार में सरकार बनाने का दावा कर रहा है। विपक्षी महागठबंधन, जिसमें RJD और कांग्रेस शामिल हैं, अभी अपनी रणनीति पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी के 'हनुमान' कितने सीटों पर लड़ेंगे चुनाव? Bihar Election में NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान तो चिराग और मांझी ने कह दी ये बात

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 October 2025 at 20:22 IST