अपडेटेड 13 November 2025 at 17:49 IST
Bihar Election Result: रिजल्ट से पहले तेजस्वी को क्यों सता रहा डर? उम्मीदवारों के साथ बैठक कर दिए ये निर्देश, कहा- बिहार और बिहारी लोग...
Election Result: बिहार कुर्सी पर कौन बैठेगा इसका नतीजा तो कल यानी 14 नवम्बर को आएगा, लेकिन उससे पहले ही राजद के प्रमुख तेजस्वी यादव को डर सताने लगा है। इधर जदयू नेता नीरज कुमार ने बिहार में एनडीए की भारी जीत की भविष्यवाणी की है।
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव संपन्न हो चुका है। पहले चरण में 6 नवम्बर को 121 सीटों पर वोटिंग हुई, तो दूसरे चरण में 11 नवम्बर को 122 सीटों पर। इस चुनाव में कुल मिलाकर 67 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई, जिसे ऐतिहासिक चुनाव बताया जा रहा है। अब सभी की निगाहें 14 नवम्बर को आने वाले नतीजे पर है।
एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बन रही है, तो दूसरी तरफ राजद भी सरकार बनने की दावा कर रहा है। अब नतीजा जो भी हो इसका फैसला तो कल होगा, लेकिन इस बीच ऐसा लगता है कि राजद प्रमुख तेजस्वी यादव को डर सताने लगा है, क्योंकि काउंटिंग से पहले ही तेजस्वी यादव ने पार्टी के उम्मीदवारों से जिला स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की है। वहीं दूसरी तरफ जदयू नेता नीरज कुमार ने बिहार में एनडीए की भारी जीत की भविष्यवाणी की है।
काउंटिंग से पहले तेजस्वी यादव की बैठक
14 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के उम्मीदवारों से जिला स्तर पर एक ऑनलाइन बैठक की है। बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि 'किसी भी तरह की अनुचित असंवैधानिक गतिविधि से निपटने के लिए उत्साह, आशा और विश्वास के साथ पूरी तरह सक्षम, जागरूक और तैयार है।' एक्स पर एनडीए पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'बिहार और बिहारी लोग लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' उन्होंने हेराफेरी का भी आरोप लगाया।
'जनता तेजस्वी को सत्ता नहीं सौंपेगी'- नीरज कुमार
एक इंटरव्यू में जदयू नेता नीरज कुमार ने बिहार में एनडीए की भारी जीत की भविष्यवाणी की है। कुमार ने कहा कि ‘बिहार की जनता तेजस्वी को सत्ता नहीं सौंपेगी’। आगे वो कहते हैं कि 'नीतीश कुमार और एनडीए को भारी जीत मिलेगी। हम जीत का जश्न मनाएंगे। हम बिहार के गौरव को बनाए रखेंगे।'
'टाइगर जिंदा है'-नीरज कुमार
जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी जीत मिलेगी। अपने इंटरव्यू में उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर में लिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'टाइगर जिंदा है' का भी जिक्र किया। अब यह देखना है कि 14 नवम्बर को कौन बिहार की कुर्सी को संभालता है और कौन विपक्ष में बैठता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 13 November 2025 at 17:49 IST