अपडेटेड 29 October 2025 at 20:31 IST

Bihar: 'राहुल गांधी ने छठ व्रत पर भद्दी टिप्पणी कर सनातन का अपमान किया, वो खुद मोटरसाइकिल पर डांस...', गिरिराज सिंह ने किया पलटवार

Rahul Gandhi Attack on PM Modi: राहुल ने आगे कहा, "ड्रामा क्या किया - एक तरफ यमुना, गंदा पानी अगर उसको किसी ने पी लिया तो या बीमार होगा या मरेगा।... मगर मोदी जी ने ड्रामा किया। छोटा सा वहां पर तालाब बनाया।... और पीछे से फिर पाइप लगाया जाता है, साफ पानी उसमें डाला जाता है।"

Follow :  
×

Share


राहुल गांधी और गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) | Image: Congress/Giriraj Singh/X

Rahul Gandhi Attack on PM Modi: बिहार में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं,  विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए दिख रहे हैं। इस बीच आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी बिहार में महागठबंधन की चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए दरभंगा पहुंचे। यहां पर उन्होंने पीएम मोदी के द्वारा दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजन करने पर निशाना साधा है और कहा कि उन्होंने ड्रामा किया। राहुल ने यहां तक कह दिया कि चुनाव के लिए पीएम मोदी स्टेज पर डांस भी कर सकते हैं।  

राहुल के इस बयान पर एनडीए और खासकर भाजपा के नेता कांग्रेस सांसद पर हमलावर हो गए हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी खुद मोटरसाइकिल पर डांस कर रहे थे और किसके साथ कर रहे थे वो उनको भी पता है। डांस करने की आदत राहुल गांधी के खानदान की है।

राहुल गांधी ने छठ व्रत पर भद्दी टिप्पणी करके सनातन का अपमान किया- गिरिराज सिंह

बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार किया है। बेगूसराय में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस ने छठ व्रत पर भद्दी टिप्पणी करके सनातन का अपमान किया है। बिहार के लोग उन्हें इसका जवाब देंगे।" 
उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी खुद मोटरसाइकिल पर डांस कर रहे थे और किसके साथ कर रहे थे वो उनको भी पता है। डांस करने की आदत राहुल गांधी के खानदान की है।"

राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रवक्ता के रूप में बात करते हैं - मनोज तिवारी 

राहुल गांधी के द्वारा पीएम मोदी पर टिप्पणी करने पर बीजेपी के सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने भी हमला बोला है। पटना में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, "राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रवक्ता के रूप में बात करते हैं। जो भारत के विरोधियों का प्रवक्ता बनकर बात करेगा उसकी भाषा ऐसी ही होगी।"

तिवारी ने आगे कहा, " वे भारत की सेना का भी अपमान करते हैं, लोगों का भी अपमान करते हैं...राहुल गांधी अहंकार के साथ वोट मांग सकते हैं। हमें जनता के सामने झुकने में कोई परहेज नहीं है। नरेंद्र मोदी जनता के प्रधान सेवक हैं।"

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?

राहुल गांधी ने छठ पूजा पर पीएम मोदी के द्वारा पूजन पर कटाक्ष किया है। उन्होंने बिहार के दरभंगा में अपनी चुनावी सभा में संबोधित करते हुए कहा, "मोदी जी कहते हैं कि मैं जाकर यमुना में स्नान करूंगा, छठ पूजा का टाइम है। आपको दिखाने के लिए ड्रामा। मैंने पिछली मीटिंग में कहा कि देखो भईया चुनाव से पहले आप मोदी जी से कुछ भी करवाना चाहते हो तो करवा सकते हो। अगली मीटिंग में आएंगे और भीड़ से कोई कहेगा (एक आदमी नहीं अगर भीड़ से 200 लोगों ने कहा) मोदी जी स्टेज पर जरा डांस कर दीजिए हम वोट देंगे। डांस शुरू हो जाएगा। वे स्टेज पर भरतनाट्यम करना शुरू कर देंगे।"

पीएम मोदी के द्वारा दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा करने पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने ड्रामा किया। कांग्रेस सांसद राहुल ने पीएम मोदी को लेकर कहा, "ड्रामा किया और ड्रामा से हिन्दुस्तान की सच्चाई दिखाई दी।"
राहुल ने आगे कहा, "ड्रामा क्या किया - एक तरफ यमुना, गंदा पानी अगर उसको किसी ने पी लिया तो या बीमार होगा या मरेगा।... मगर मोदी जी ने ड्रामा किया। छोटा सा वहां पर तालाब बनाया।... और पीछे से फिर पाइप लगाया जाता है, साफ पानी उसमें डाला जाता है।" उन्होंने आगे कहा और फिर दिखाया गया कि देखो-देखो नरेंद्र मोदी जी ने यमुना में स्नान किया। 

ये भी पढ़ें - 'लालू बेटे तेजस्वी को CM तो सोनिया राहुल गांधी को PM बनाना चाहते हैं, लेकिन दोनों पद...', दरभंगा में महागठबंधन पर गरजे अमित शाह

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 29 October 2025 at 20:31 IST