LIVE BLOG

अपडेटेड 14 November 2025 at 15:00 IST

Khagaria Election Results: खगड़िया से बबलू कुमार निकले आगे, यहां जानिए पल-पल की अपडेट

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है।

Follow :  
×

Share


Khagaria Election Results Live Updates | Image: Republic

Bihar Election Result 2025:  बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result LIVE: बिहार में शुरुआती रुझान में NDA को बहुमत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ

  • Listen to this article
14 November 2025 at 13:43 IST

Khagaria Election Results Live Updates: खगड़िया जिले के बेलदौर सीट से कौन आगे?

Khagaria Election Results Live Updates: बेलदौर सीट से पहले नंबर पर जनता दल के उम्मीदवार पन्ना लाल सिंह पटेल 12307 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं मिथिलेश कुमार निषाद दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
 

14 November 2025 at 13:43 IST

Khagaria Election Results Live Updates: खगकड़िया से बबलू कुमार रच रहे इतिहास

Khagaria Election Results Live Updates: खगड़िया जिले की जेडीयू पार्टी के बबलू कुमार पहले नंबर पर चल रहे हैं। उनके बाद बड़ी मार्जिन के अंतर से कांग्रेस के चंदन कुमार दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। 
 

Advertisement
14 November 2025 at 13:43 IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

Khagaria Election Results Live Updates: 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 65.08 प्रतिशत वोट पड़े, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दोनों चरणों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक, महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से करीब आठ प्रतिशत अधिक रही। इस बार कुल 3 करोड़ 51 लाख 45 हजार से ज्यादा महिलाओं (71.6 प्रतिशत) ने मतदान किया, जबकि पुरुषों की भागीदारी लगभग 62.8 प्रतिशत रही।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 09:21 IST