अपडेटेड 6 November 2025 at 15:07 IST

Breaking: लखीसराय में भारी हंगामा, डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले पर हमला; बोले- RJD के गुंडे बूथ कैप्चर करना चाहते हैं

बिहार के लखीसराय में वोटिंग के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। जानकारी के मुताबिक RJD समर्थकों ने डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिल पर हमला किया।

Follow :  
×

Share


लखीसराय में भारी हंगामा, डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिल पर हमला; बोले- RJD के गुंडे बूथ कैप्चर करना चाहते हैं | Image: Video Grab

बिहार के लखीसराय में वोटिंग के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। जानकारी के मुताबिक RJD समर्थकों ने डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिल पर हमला किया। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दावा किया है कि उनके काफिले पर आरजेडी समर्थकों ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पत्थरबाजी भी की गई।

जानकारी के मुताबिक, राजद समर्थकों ने लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया। चप्पलें फेंकी और "मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिसकर्मी मौजूद हैं। विजय सिन्हा बोले-आरजेडी के गुंड्डों ने हमला किया। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने सीधे राष्ट्रीय जनता दल पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया।

विजय सिन्‍हा ने क्या कहा

विजय सिन्‍हा ने कहा, "ये राजद के गुंडे हैं। एनडीए सत्ता में आ रही है... गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा जीतने वाले हैं... उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया... उनकी गुंडागर्दी देखिए..."।

 

 

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब विजय सिन्हा अपने इलाके लोगों से मतदान को लेकर जानकारी ले रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंक दिया और नारेबाजी की। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस हमले के लिए आरजेडी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र पर हमला है और विपक्ष के लोग हताशा में ऐसी हरकतें कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला? 

असल में लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत खुरयारी गांव में वोट डालने से रोकने की कोशिश की गई है। आरोप है कि महागठबंधन के समर्थकों ने एनडीए मतदाताओं को मतदान करने से रोका है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने मामले को शांत कराया है। एसपी अजय कुमार ने बूथ कैप्चरिंग के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से वोटिंग चल रही है।

कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के अमरीश कुमार से है। वहीं जन सुराज पार्टी से सूरज कुमार और बहुजन समाज पार्टी से प्रवल कुमार मैदान में हैं।

इसे भी पढ़ें- 'Hello India, सब कॉमेडी सा लगता है...', वोटर लिस्‍ट दिखा राहुल गांधी ने जिस ब्राजीलियन मॉडल का लिया नाम, VIDEO शेयर कर उसने बता दी पूरी सच्चाई

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 November 2025 at 14:23 IST