अपडेटेड 13 October 2025 at 09:50 IST

'आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा...', सीट बंटवारे पर उपेंद्र कुशवाहा का छलका दर्द, आखिर किससे मांगी माफी?

बिहार चुनाव में NDA के सीट बंटवारे के ऐलान के बाद गठबंधन के भीतर असंतोष की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा के सोशल मीडिया पोस्ट की चर्चा हर तरफ हो रही है।

Follow :  
×

Share


उपेंद्र कुशवाहा की भावुक अपील | Image: ANI

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में कई दिनों तक चले मंथन के बाद सीट बंटवारे का ऐलान किया गया। NDA के फॉर्मूले के अनुसार, करीब 20 सालों बाद BJP और JDU बराबर सीट, 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 6-6 सीटें दी गई हैं। अब सीट बंटवारे पर RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाह का दर्द झलका है।


बिहार चुनाव में NDA के सीट बंटवारे के ऐलान के बाद गठबंधन के भीतर असंतोष की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अब यह धीरे-धीरे बाहर भी आने लगी। कम सीटें मिलने से माझी और कुशवाहा दबे सुर नाराजगी जता चुके हैं। वहीं, इस राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में आ गया है। कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी करते हुए माफी मांगी है।

कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से मांगी माफी

कुशवाहा ने अपनी पार्टी को मिली 6 सीटों पर कार्यकर्ताओं से भावनात्मक अपील करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, प्रिय मित्रों/साथियों, आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी। मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों - लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। परन्तु आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे।

भावुक अपील कर गुस्सा नहीं करने को कहा

पोस्ट में आगे लिखा है, किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखतीं हैं मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं। हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है। आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्सा को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित। फिर कुछ आने वाला समय बताएगा। फिलहाल इतना ही।

सधन्यवाद। आपका,
उपेन्द्र कुशवाहा

कितने सीटें मांगी और कितनी मिली

अब कुशवाहा कि अपने कार्यकर्ताओं से ये भावुक अपील ने बिहार की सियासत में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। बता दें कि कुशवाहा 24 सीटों की मांग कर रहे थे, हालांकिउनके पाले में केवल 6 सीटें ही आई है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पोस्ट का उनका दर्द साफ-साफ बता रहा है। NDA खेमे ने यह भी साफ किया है कि नीतीश कुमार ही गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे। 
 

यह भी पढ़ें: Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 13 October 2025 at 09:47 IST