अपडेटेड 13 November 2025 at 19:42 IST

Bihar Election Result: गुलाब जामुन, लड्डू... जेल में अनंत सिंह लेकिन मतगणना से पहले ही 'छोटे सरकार' की जीत के लिए हो रही 56 भोग की तैयारी

Mokama Election Result : अनंत सिंह ने मोकामा हॉट सीट से चुनाव लड़ा है। समर्थकों का दावा है कि वे भारी मतों से विजयी होंगे, जिसके चलते घर पर लाखों लोगों के लिए भोज की व्यवस्था की जा रही है।

Follow :  
×

Share


अनंत सिंह के घर जश्न की तैयारी | Image: ANI

Bihar Election Result 2025 : बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,616 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल होगा। बिहार में काउंटिंग भले कल होगी, लेकिन इससे पहले ही नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जनता दल (यूनाइटेड) JDU के बाहुबली उम्मीदवार अनंत सिंह के पटना स्थित आवास पर जीत के जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। अनंत सिंह ने पटना जिले की मोकामा हॉट सीट से चुनाव लड़ा है। यहां उनके खिलाफ RJD से वीणा देवी और जन सुराज से पीयूष प्रियदर्शी उम्मीदवार हैं।

अनंत सिंह प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद हैं। बेउर जेल में बंद अनंत सिंह को उनके समर्थक 'छोटे सरकार' के नाम से पुकारते हैं और मानते हैं कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। समर्थकों का दावा है कि वे भारी मतों से विजयी होंगे, जिसके चलते घर पर लाखों लोगों के लिए भोज की व्यवस्था की जा रही है। जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने दावा किया था कि विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी।

महाभोज की तैयारी

अनंत सिंह के आवास पर टेंट लगाए गए हैं, लोगों को आमंत्रित किया जा चुका है, कई हलवाई जीत के जश्न में शामिल होने वाले लोगों के लिए पकवान बनाने में लगे हैं। जानकारी के मुताबिक 'छोटे सरकार' के घर मेहमानों के ठहरने और सोने की व्यवस्था भी की गई है। 1 से 1.5 लाख लोगों की क्षमता वाला बड़ा पंडाल लगाया गया है।

भोज का मेन्यू

समर्थक उत्साह से भरे हुए हैं। मिठाइयां तैयार हो रही हैं, जिनमें 1 लाख रसगुल्ले शामिल हैं। इनके लिए 200 क्विंटल दूध और 1.5 क्विंटल खोया इस्तेमाल किया जा रहा है। जीत के बाद 56 भोग भी चढ़ाए जाएंगे। भोज के मेन्यू में पूड़ी, पुलाव, दाल, सब्जी और चावल जैसे व्यंजनों का इंतजाम।

यह आयोजन मोकामा और पूरे बिहार से समर्थकों को आमंत्रित कर रहा है, जो अनंत सिंह की लोकप्रियता को दर्शाता है। नतीजों का इंतजार करते हुए माहौल उत्सवपूर्ण है, लेकिन जेल में रहने के बावजूद उनकी उम्मीदें बुलंद हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Blast: इंदौर का मूल निवासी, धांधली के आरोप में जेल... कौन है अल फलाह यूनिवर्सिटी का मालिक जावेद अहमद सिद्दीकी? जहां रची गई साजिश

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 19:42 IST