अपडेटेड 31 October 2025 at 20:24 IST
Bihar Election: 'फिरौती की रकम मुख्यमंत्री निवास पर तय होती थी', जेपी नड्डा ने लालू-राबड़ी राज पर जमकर बोला हमला
Bihar Election, JP Nadda: उन्होंने आगे कहा, "बड़ी तकलीफों के बाद बिहार आज पटरी पर आया है और विकास की रफ्तार पकड़ी है। इसे संभालकर रखना हमारी जिम्मेदारी है। आज बिहार में सड़कों का जाल बिछा है, एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, हाईवे बन रहे हैं, एलिवेटेड रोड बन रहे हैं, मेट्रो शुरू हुई है।"
Bihar Election, JP Nadda: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं, वैसे-वैसे प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और स्टार चुनाव प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए बिहार के मनेर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूर्व की लालू और राबड़ी की सरकार पर हमला बोला।
फिरौती की रकम मुख्यमंत्री और मंत्रियों के निवास पर तय होती थी - जेपी नड्डा
आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बिहार की राजधानी पटना के मनेर में एनडीए के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हालिया नीतीश सरकार की जहां तारीफ की, वहीं, उन्होंने पूर्व की राजद सरकार को निशाने पर लिया।
मनेर निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को गति पकड़ी है, इसे स्थिरता के साथ आगे बढ़ाने का काम आपको करना है।"
उन्होंने आगे कहा, "इसी बिहार ने लालू और राबड़ी के राज में अपहरण और फिरौती को उद्योग के रूप में देखा है। फिरौती की रकम मुख्यमंत्री और मंत्रियों के निवास पर तय होती थी।"
बड़ी तकलीफों के बाद बिहार आज पटरी पर आया है - जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने बिहार की जनता से कहा, "जबतक अच्छी और बुरी सरकार का अंतर नहीं करेंगे तबतक बिहार का विकास होना असंभव है। बिहार की जनता से मेरा निवेदन है कि मोदी जी के आशीर्वाद और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार ने विकास की गति पकड़ी है, इसे नई रफ्तार दीजिए।"
उन्होंने आगे कहा, "बड़ी तकलीफों के बाद बिहार आज पटरी पर आया है और विकास की रफ्तार पकड़ी है। इसे संभालकर रखना हमारी जिम्मेदारी है। आज बिहार में सड़कों का जाल बिछा है, एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, हाईवे बन रहे हैं, एलिवेटेड रोड बन रहे हैं, मेट्रो शुरू हुई है।"
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 31 October 2025 at 20:24 IST