अपडेटेड 4 November 2025 at 17:51 IST
Bihar Election: वोटिंग से ऐन पहले चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, पहले चरण की 6 सीटों पर शाम 5 बजे तक होगा मतदान; List
बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 6 सीटों पर मतदान का समय एक घंटा घटा दिया गया है।
बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 6 सीटों पर मतदान का समय एक घंटा घटा दिया गया है। इसका मतलब है कि इन सीटों पर अब शाम 5 बजे तक ही वोटिंग होगी।
आपको बता दें कि 6 नवंबर को बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी और परिणाम 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
इन सीटों पर होगी 5 बजे तक वोटिंग
- सिमरी बख्तियारपुर (410 बूथ)
- महिषी (361)
- तारापुर (412)
- मुंगेर (404)
- जमालपुर (492)
- सूर्यगढ़ा (56)
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से मतदान का समय 1 घंटा घटाया गया है। बाकी 115 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी।
पहले चरण में दांव पर इन दिग्गजों की किस्मत
पहले चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इनमें दोनों उप-मुख्यंमत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का भी नाम शामिल है। इसके अलावा 15 मंत्रियों की भी किस्मत का फैसला पहले चरण में होना है। विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पाडेय, मदन सहनी, नीतीन नवीन, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, रत्नेशसादा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता, संजय सरावगी, डॉ. सुनील कुमार, जिवेश कुमार, राजू कुमार सिंह और कृष्ण कुमार मंटू। वहीं, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, राम कृपाल यादव, श्याम रजक, अनंत सिह, अमरेन्द्र पांडेय, हरिनारायण सिंह, उमेश कुशवाहा और श्रेयसी सिंह समेत कई दिग्गजों की किस्मत मतदाता 6 नवंबर को तय करेंगे।
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और तेजस्वी यादव के अलावा अन्य प्रमुख उम्मीदवारों की अगर बात करें तो इसमें लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और राजद नेता भोला यादव का नाम शामिल है। इसके अलावा भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और मैथिली ठाकुर के भाग्य का फैसला भी पहले चरण में ही होगा।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 4 November 2025 at 17:44 IST