अपडेटेड 7 October 2025 at 23:25 IST

Bihar Election: 243 सीट, 2 फेज में वोटिंग, 7.42 करोड़ वोटर और 90 हजार से अधिक मतदान केंद्र; आंकड़ों में जानें बिहार चुनाव की हर डिटेल्स

Bihar Election 2025: बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7 करोड़ 42 लाख है। इनमें से 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिला और 1725 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

Follow :  
×

Share


बिहार चुनाव की खास जानकारी | Image: ECI/X

Bihar Election 2025: बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर वोटिंग के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार में कुल 2 चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है।

प्रदेश में पहले चरण का चुनाव गुरुवार 6 नवंबर 2025 को होगा। दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार 11 नवंबर 2025 को होगा। पहले फेज में कुल 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी वहीं, दूसरे फेज में कुल 122 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को आएंगे। अब आइए आंकड़ों से जानते हैं बिहार चुनाव से जुड़ी खास जानकारी...


बिहार में विधानसभा क्षेत्र

  • कुल विधानसभा क्षेत्र: 243
  • सामान्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र: 203
  • अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (SC): 38
  • अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (ST): 2


बिहार में कुल मतदाता 

  • कुल मतदाताओं की संख्या (30.09.2025 तक): 7.42 करोड़ 
  • पुरुष मतदाता: 3.92 करोड़ 
  • महिला मतदाता: 3.50 करोड़ 
  • ट्रांसजेंडर मतदाता: 1725
  • पहली बार वोट देने वाले मतदाता(18-19 वर्ष): 14,01,150
  • 20-29 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता: 1,63,25,614
  • वरिष्ठ मतदाता (85+ वर्ष): 4 लाख 3 हजार 985
  • सर्विस मतदाता: 1,63,619


मतदान केंद्र से संबंधित आंकड़ें

  • कुल मतदान केंद्र: 90,712 
  • शहरी मतदान केंद्र: 13,911 
  • ग्रामीण मतदान केंद्र: 76,801
  • प्रति मतदान केंद्र औसत मतदाता: 818 
  • वेबकास्टिंग कवरेज (%): 100% (90,712)
  • PWD प्रबंधित मतदान केंद्र: 292
  • महिला प्रबंधित मतदान केंद्र: 1,044
  • युवा प्रबंधित मतदान केंद्र: 38 
  • आदर्श मतदान केंद्र (Model PS): 1,350
  • नाव द्वारा मतदान दल की पहुंच वाले मतदान केंद्र: 197
  • दियारा क्षेत्र में घोड़े पर गश्त कर कवर किए गए मतदान केंद्र: 250


बिहार चुनाव में कुल चुनावकर्मी

  • पोलिंग कर्मी: 4.53 लाख
  • सेक्टर ऑफिसर: 9.6 हजार
  • वोटिंग के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर: 17.8 हजार
  • गिनती के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर: 4.8 हजार
  • काउंटिंग अधिकारी: 28.3 हजार
  • पुलिस कर्मी: 2.5 लाख
  • आंगनबाड़ी सेविकाएं:90 हजार 712 
  • कुल चुनावकर्मी: 8.5 लाख  
     

यहां बता दें कि उक्त सभी आंकड़ें और जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक एक्स हैंडल और वेबसाइट तथा बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आधिकारिक एक्स हैंडल से ली गईं हैं।  

ये भी पढ़ें - Bihar Election: वोट डालना है और वोटर आईडी नहीं है? घबराएं नहीं, इन 12 दस्तावेजों से भी कर सकेंगे मतदान

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 6 October 2025 at 20:37 IST