अपडेटेड 13 November 2025 at 13:15 IST

Mokama Exit Poll Result 2025: जिस मोकामा में दुलारचंद यादव की हुई हत्या, वहां अनंत सिंह की होगी जीत या हार?

बिहार की हाई प्रोफाइल मोकामा विधानसभा सीट पर अनंत सिंह की जीत होगी या हार? इस सवाल का जवाब 14 नवंबर को मिलेगा। मगर सबकी नजरें अभी मोकामा के Exit Poll पर टिकी है।

Follow :  
×

Share


Anant Singh & Dularchand Yadav | Image: X

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के बाद अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को घोषित होने वाले चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है। मगर नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स ने बिहार में सियासी सरगमी बढ़ा दी है। ज्यादातर सर्व एजेंसिया बिहार में फिर से नीतीशे सरकार का दावा कर रही है। हालांकि, महागठबंधन की ओर से इन दावों को फर्जी बताया जा रहा है। इस बीच आम लोगों की नजर बिहार के सबसे हॉट सीट में शुमार मोकामा पर टिकी है।

वैसे तो बिहार की हाई प्रोफाइल मोकामा विधानसभा सीट हर चुनाव में बनी रहती है। वजह हैं 'छोटे सरकार'। जी हां हम बात कर रहे हैं अनंत सिंह की, जो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में JDU के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के बाद यह सीट एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। अब जनता 14 नवंबर को आने वाले नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब यह साफ होगा कि बाहुबली अनंत सिंह एक बार फिर मोकाम पर राज करेंगे या सूरजभान सिंह की पत्नी और RJD उम्मीदवार वीणा देवी के सिर जीत का ताज सजेगा।

दुलारचंद यादव की हत्या के बाद बदला परिदृश्य

मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या ने इलाके का माहौल काफी चुनौतीपूर्ण बना दिया था। हत्या का आरोप बाहुबली अनंत सिंह पर लगा हैं जो फिलहाल पटना के बेऊर जेल में बंद है। अनंत सिंह इस बार मोकाम से JDU की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे। उनके जेल जाने के बाद सवाल उठने लगा कि अब इसका असर वोटिंग पर कितना पड़ेगा? चुनाव संपन्न हो गए और कई सर्वे एजेंसियों की एग्जिट पोल्स भी आ गए। कुछ एग्जिट पोल्स में एक बार फिर से मोकामा में छोटे सरकार ऊर्फ अनंत सिंह की जीत का दावा किया जा रहा है।

एग्जिट पोल में किसकी जीत का दावा

'JVC' सर्वे एजेंसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, मोकामा सीट से एक बार फिर बहुबली नेता अनंत सिंह जीत का परचम लहरा सकते हैं। एजेंसी ने राज्य में एनडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का जोरदार दावा किया है। जबकि महागठबंधन के खाते में 88-103 सीटों की संभावना जताई है। सर्वे में अनंत सिंह को मोकामा में बढ़त दिखाया गया है, जबकि पूरे राज्य में एनडीए को 143 सीटें, महागठबंधन को 95 सीटें और अन्य को महज 5 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

अनंत सिंह के आवास जश्न की तैयारी शुरू

हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे इस सीट को लेकर एकमत नहीं हैं। कुछ सर्वे एजेंसियों ने अनंत सिंह को बढ़त दिया है, तो कुछ ने कड़ा मुकाबला या संभावित हार की भी भविष्यवाणी की है। मगर इन सबके बीच उनके आवास पर जीत के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है। 14 नवंबर को मतगणना से पहले पटना में जेडी(यू) उम्मीदवार अनंत सिंह के आवास पर टेंट लगाए जा रहे हैं, कुर्सियां ​​लाई जा रही हैं और जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हजारों लोगों के खाने-पीने की भी व्यवस्था की जा रही है।

अनंत सिंह के नाम ये रिकॉर्ड

हालांकि एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान हैं, असली नतीजे चुनाव आयोग के आधिकारिक परिणामों पर निर्भर करेंगे।दरअसल अनंत सिंह साल 2005 में पहली बार मोकामा से विधायक बने थे। इसके बाद वो कभी यहां से चुनाव नहीं हारे। भले ही चुनाव अलग-अलग दलों से लड़े, मगर जीत हमेशा दर्ज की।  बिहार की सियासत में अनंत सिंह और एनडीए की यह संभावित जीत चर्चा का विषय बनी हुई है।
 

यह भी पढ़ें:भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति के खिलाफ FIR दर्ज

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 13:15 IST