अपडेटेड 3 November 2025 at 22:57 IST
'कांग्रेस शासन में हर दूसरे दिन आतंकवादी हमले होते थे', बिहार की धरती से अमित शाह का विपक्ष पर प्रहार
Amit Shah: अमित शाह ने छठ पूजा का कथित अपमान करने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने छठ मैया का अपमान किया है। क्या ऐसा होना चाहिए? राहुल गांधी, आप प्रधानमंत्री मोदी का जितना चाहें उतना अपमान कर सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन आपने छठ मैया का अपमान किया है, बिहार के लोग इसे हमेशा याद रखेंगे।"
Bihar Election, Amit Shah: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीति पार्टियों की रैलियां जोरों पर हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के सीतामढ़ी पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने कभी भी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी - अमित शाह
अमित शाह ने कहा, "11 साल के अंदर पीएम मोदी ने आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में कई कदम उठाए। पहले कांग्रेस सत्ता में थी और हर दूसरे दिन आतंकवादी हमले होते थे। लेकिन कभी सख्त कार्रवाई नहीं की गई। आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी।"
उन्होंने आगे कहा, "जब प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में आए, चाहे वह उरी हो, पुलवामा हो, पहलगाम हो, सर्जिकल स्ट्राइक, एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस देश को सुरक्षित किया। उन्होंने इस देश को समृद्ध बनाया।"
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। यह ऑपरेशन 7 मई को शुरू हुआ था, जिसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की और भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचों पर हमले किए थे। 10 मई को युद्धविराम समझौते के साथ संघर्ष समाप्त हुआ।
राहुल गांधी ने छठ मैया का अपमान किया है - अमित शाह
इसके अलावा, शाह ने छठ पूजा का कथित अपमान करने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने छठ मैया का अपमान किया है। क्या ऐसा होना चाहिए? राहुल गांधी, आप प्रधानमंत्री मोदी का जितना चाहें उतना अपमान कर सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन आपने छठ मैया का अपमान किया है, बिहार के लोग इसे हमेशा याद रखेंगे।"
यह बयान लोकसभा में विपक्ष के नेता द्वारा दरभंगा में दिए गए उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने एक "नाटक" रचा है और छठ पूजा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के स्नान के लिए एक अलग तालाब बनवाया है। नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई की सराहना करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, " केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। बिहार के कई जिले नक्सल प्रभावित थे। मतदान दोपहर 3 बजे समाप्त हो जाता था। अब पहली बार पूरा बिहार शाम 5 बजे तक मतदान करने जा रहा है क्योंकि अब बिहार नक्सल मुक्त है।"
यहां बता दें कि सीतामढ़ी में एनडीए ने जेडी (यू) के सुनील कुमार पिंटू को आरजेडी के सुनील कुमार के खिलाफ मैदान में उतारा है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 3 November 2025 at 22:57 IST