अपडेटेड 7 October 2025 at 23:49 IST

पवन सिंह और मैथिली ठाकुर के बाद Akshara Singh की BJP नेता से मुलाकात, भोजपुरी सितारों ने बना दिया बिहार चुनाव का माहौल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की BJP में वापसी और मैथिली ठाकुर के BJP में शामिल होने की चर्चा के बीच अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने गिरिराज सिंह से मुलाकात की है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो BJP के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

Follow :  
×

Share


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अक्षरा सिंह | Image: X/AKSHARASINGH1

Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं, और अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां भी राजनीतिक मैदान में उतरने की तैयारी करती नजर आ रही हैं। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

गिरिराज सिंह से अक्षरा सिंह की मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब भोजपुरी स्टार पवन सिंह और लोक गायिका मैथिली ठाकुर के BJP में जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इसके बाद सवाल उठने लगा है कि क्या अक्षरा सिंह भी BJP के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी? अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे गिरिराज सिंह के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

मुलाकात से मिले संकेत

अक्षरा सिंह और गिरिराज सिंह की फोटो तेजी से वायरल हो रही है और लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि अक्षरा राजनीति में कदम रखने वाली हैं। क्योंकि BJP के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी मुलाकात से संकेत मिलता है कि अक्षरा को BJP चुनावी मैदान में उतार सकती है।

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय के लिए बिहार में काफी लोकप्रिय हैं। वे सिंगर भी हैं और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। अगर वे चुनाव लड़ती हैं, तो युवा वोटर्स को आकर्षित करने में BJP को फायदा हो सकता है। हालांकि, अक्षरा सिंह और BJP ने अभी तक औपचारिक रूप से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। 

ये भी पढ़ें: Bihar: राबड़ी आवास के बाहर भारी हंगामा, बैनर, पोस्टर लेकर पहुंचे RJD कार्यकर्ताओं ने की कर दी ये मांग
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 7 October 2025 at 20:19 IST