West Bengal Election: बंगाल में कौन मारेगा बाजी, BJP की लहर या ममता की वापसी? पुनर्मतदान में भी वोटिंग 90% के पार
West Bengal Re-polling: पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ, जहां आयोग के अनुसार कुल 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
West Bengal Re-polling: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान संपन्न हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार इन केंद्रों पर पुनर्मतदान के दौरान कुल 90 प्रतिशत मतदान हुआ।
गौरतलब है कि पुनर्मतदान में 11 बूथ मगराहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर में थे, जहां मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक री-पोलिंग के दौरान शाम 5 बजे तक, मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 86.11% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 87.60% मतदाताओं ने मतदान किया गया।
90 प्रतिशत हुआ पुनर्मतदान
गौरतलब है कि शुक्रवार, को भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया था। इन सभी केंद्रों पर आज, 2 मई को सुबह सात बजे से लेकर शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान हुआ।
आयोग के अनुसार 15 मतदान केंद्रों पुनर्मतदान के दौरान कुल 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, शाम 5 बजे तक री-पोलिंग के दौरान मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 86.11% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 87.60% मतदाताओं ने मतदान किया।
BJP ने ईवीएम छेड़छाड़ का लगाया था आरोप
गौरतलब है कि बीजेपी ने इन मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। इस मामले पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए इन सभी जगहों पर फिर से मतदान कराने का फैसला किया। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि इस केंद्रों पर कमल चिन्ह को टेप लगाकर छिपाने की कोशीश की गई। उस समय इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
29 अप्रैल को हुआ था मतदान
2 मई को जिन 15 केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ, वहाँ 29 अप्रैल को चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में हुआ था, लेकिन बाद में लेकिन चुनाव आयोग ने अब जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत इसे रद्द कर दिया था और फिर से मतदान करवाने का निर्देश दिया था।
4 मई को आएंगे नतीजे
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 May 2026 at 20:54 IST