West Bengal Election: 'भाजपा के सत्ता में आते ही ममता बनर्जी के गिरोह को बंगाल की खाड़ी में फेंक देंगे...', ममता के गढ़ में गरजे अमित शाह
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हल्ला बोला। चुनावी प्रचार में शाह ने 'ममता बनर्जी के 'सिंडिकेट' को तोड़ने का संकल्प लिया, उन्होंने कहा कि TMC के भ्रष्टाचार ने जनता को बहुत परेशान किया है।
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बर्धमान जिले से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हल्ला बोला। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा 'अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वे 'सिंडिकेट' को बंगाल की खाड़ी में फेंक देंगे।'
अमित शाह ने रैली में आगे कहा 'आज पूरा बंगाल सिंडिकेट के कहर से त्रस्त है। भाजपा सरकार इन सिंडिकेट के लोगों को बंगाल की खाड़ी में फेंकने का इंतजाम करेगी।' आगे उन्होंने घुसपैठियों को लेकर भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला किया। अमित शाह ने भाजपा के चुनावी वादों को दोहराते हुए शाह ने कहा, 'भाजपा सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग और महंगाई भत्ता (डीए) का लाभ भी सुनिश्चित करेगी।'
सिंडिकेट गिरोह को बंगाल की खाड़ी में फेंक देंगे
पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 'आज पूरा बंगाल सिंडिकेट के कहर से त्रस्त है। सीमेंट लेने के लिए सिंडिकेट को पैसे देने पड़ते हैं; ईंटें लेने के लिए सिंडिकेट को पैसे देने पड़ते हैं; रेत लेने के लिए सिंडिकेट को पैसे देने पड़ते हैं। भाजपा सरकार इन सिंडिकेट के लोगों को बंगाल की खाड़ी में फेंकने का इंतजाम करेगी।'
घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे
रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा 'ये चुनाव किसी विधायक या भाजपा कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने के बारे में नहीं हैं, बल्कि ये चुनाव पूरे बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कराने के बारे में हैं। ममता दीदी घुसपैठियों को संरक्षण देना चाहती हैं, लेकिन मैं आपको यह बात अपने मन से कह रहा हूँ कि 23 मई को कमल का बटन दबाएं और 5 मई को भाजपा सरकार बनाएँ। बंगाल में भाजपा हर एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेगी।
सत्ता में आते ही समान नागरिक संहिता लागू
भाजपा के चुनावी वादों को दोहराते हुए शाह ने कहा, " भाजपा सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग और महंगाई भत्ता (डीए) का लाभ सुनिश्चित करेगी। अमित शाह ने समान नागरिक संहिता के बारे में बोलते हुए कहा 'भाजपा सत्ता में आने पर पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेगी।'
आगे उन्होंने कहा 'यहां भाजपा की सरकार बनाओ । हम यहां यूसीसी लाएंगे। उसके बाद बंगाल में कोई भी चार शादियां नहीं कर पाएगा। आप जानते हैं कि कौन ये चार शादियां कर रहा है। भाजपा चार शादियों पर प्रतिबंध लगाएगी।'
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 कब?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा, और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 21 April 2026 at 17:57 IST