West Bengal Election 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग पर CM ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- रुझान से संकेत मिल रहा है कि...
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि 'पहले चरण के मतदान के रुझान से संकेत मिल रहा है कि तृणमूल कांग्रेस पहले से ही मजबूत स्थिति में है और जीत की ओर बढ़ रही है।' जानें और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।
पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव में बंपर वोटिंग हुई है। बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेस में 89.93% मतदान हुआ। बंगाल के इतिहास में पहली बार इतनी ज्यादा वोटिंग हुई। हालांकि चुनाव आयोग के आंकड़े शाम 5 बजे तक के ही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये आंकड़ा और बढ़ सकता है, मतलब इसमें बदलाव संभव है। वहीं, ममता बनर्जी ने वोटिंग के बाद कहा है कि, पहले चरण के मतदान के रुझान से संकेत मिल रहा है कि तृणमूल कांग्रेस पहले से ही मजबूत स्थिति में है और जीत की ओर बढ़ रही है।
मुझे किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं- ममता बनर्जी
अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, 'मुझे किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है, मैं सिर्फ केंद्र में भाजपा सरकार का अंत चाहती हूं।' कोलकाता के बो बाजार इलाके में आयोजित रैली में ममता ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली (केंद्र की सत्ता) पर विजय हासिल करेंगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।
वोटरों की इतनी ज्यादा भागीदारी के क्या मायने हैं?
गुरुवार को चौरंगी में एक चुनावी रैली में बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में वोट क्यों डाले जा रहे हैं, जबकि वोटर लिस्ट से इतने सारे नाम काट दिए गए थे? मेरा मानना है कि लोग इसे अपने अधिकारों की रक्षा की लड़ाई के तौर पर देख रहे हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसके बाद वे एनआरसी लागू करने और डीलिमिटेशन (सीमांकन) करने का इरादा रखते हैं। इसके लिए एक बिल पहले ही पेश किया जा चुका है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 23 April 2026 at 18:42 IST