PM मोदी, CM योगी, हेमा मालिनी और कंगना...बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मिथुन सहित ये 40 नाम संभालेंगे कमान
बीजेपी की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2026) को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और चुनाव प्रचार भी अपने चरम पर पहुंच रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंगाल चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ केंद्रीय नेता, मुख्यमंत्री और प्रमुख चेहरे शामिल हैं, जो राज्य में चुनावी मैदान संभालेंगे।
बीजेपी की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, देवेंद्र फडणवीस और हिमंत बिस्वा सरमा भी चुनावी मैदान में उतरकर प्रचार की कमान संभालेंगे।
ये है स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट
- पीएम मोदी
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- नितिन गडकरी
- जेपी नड्डा
- धर्मेंद्र प्रधान
- शिवराज सिंह चौहान
- अश्विनी वैष्णव
- मिथुन चक्रवर्ती
- स्मृति ईरानी
- हेमा मालिनी
- कंगना रनौत
- मनोज तिवारी
- लियेंडर पेस
- हिमंता बिस्वा सरमा
- योगी आदित्यनाथ
- रेखा गुप्ता
- देवेंद्र फडणवीस
- मोहन चरण माझी
- भूपेंद्र यादव
- माणिक साहा
- अनुराग ठाकुर
- अन्नपूर्णा देवी
- अर्जुन मुंडा
- बाबूलाल मरांडी
- सम्राट चौधरी
- सुनील बंसल
- बिप्लब कुमार देब
- मंगल पांडेय
- अमित मालवीय
- सामिक भट्टाचार्य
- सुवेंदु अधिकारी
- दिलीप घोष
- डॉ. सुकांत मजूमदार
- शांतनु ठाकुर
- राजू बिस्ता
- डॉ. जयंता कुमार रॉय
- मनोज टिग्गा
- बिजन गोस्वामी
- नितिन नवीन
भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में 144, दूसरी लिस्ट में 111, तीसरी लिस्ट में 19, चौथी लिस्ट में 13 और पांचवीं लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
पीएम मोदी ने कूच बिहार से की शुरुआत
पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा बंगाल 'शक्ति पूजा' की धरती है। मैं यहां आए सभी बहनों-बेटियों को, बंगाल की हर बहन-बेटियों से कहूंगा कि भाजपा आपके सम्मान और आपकी समृद्धि के लिए मैदान में है। अगर सत्ता में भाजपा आएगी तो महिलाओं के सच्चे सशक्तीकरण का रास्ता खोलेगी और यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है।
उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, इस बार न्याय की जीत होगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से बंगाल के लोगों की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है। हर भ्रष्ट व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया जाएगा और उसे जनता को लूटी गई संपत्ति लौटानी होगी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 20:32 IST