रिजल्ट के बाद सोनिया-राहुल-अखिलेश ने फोन किया, पूरा विपक्षी गठबंधन एक है, हम फाइट बैक करेंगे लेकिन स्ट्रेटजी का खुलासा नहीं करेंगे- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत और अपनी हार को ममता बनर्जी किसी कीमत पर स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्होंने साफ कह दिया कि वो फाइट बैक करेंगी, मगर अभी स्ट्रेटजी का खुलासा नहीं करेंगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी और पार्टी (TMC) की करारी हार का पूरा ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ दिया है। इसके साथ उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया है कि वो फाइट बैंक करेंगी,क्योंकि पूरा विपक्षी गठबंधन उनके साथ खड़ा है। TMC चीफ ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े और चौकाने वाला खुलासे किए। उन्होंने साफ-साफ कहा कि वो नैतिक रूप से हारी नहीं तो इस्तीफा नहीं देंगी। मगर उन्होंने अभी आगे की स्ट्रेटजी का खुलासा नहीं किया है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत और अपनी हार को ममता बनर्जी किसी कीमत पर स्वीकार करने को तैयार नहीं है। मतगगणना में धांधली, चुनाव आयोग पर विलेन होने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वे अंतिम सांस तक लड़ेंगी। अपने प्रेंस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने साफ कह दिया कि वो शांत बैठने वालों में से नहीं है और उनकी इस लड़ाई में INDI गठबंधन उनके साथ खड़ा है।
ममता ने बताया हार के बाद किस-किस ने किया फोन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा, "सोनिया जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने मुझे फोन किया। INDIA गठबंधन के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मजबूत रहेगी। अखिलेश ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आएं। तो, वह कल आएंगे। एक-एक करके सब आएंगे।
INDIA गठबंधन मेर साथ खड़ी है- ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने आगे कहा, 'मेरा लक्ष्य बहुत साफ है। मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी, बिल्कुल एक आम आदमी की तरह। अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम आदमी हूं। इसलिए, आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं। मैं अब एक आजाद पंछी हूं। मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में लगा दी, इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला। मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूं। लेकिन अब, मैं एक आजाद पंछी हूं।'
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 5 May 2026 at 18:13 IST