'15 साल नौकरी चोरी की, गाय तस्करी और तुष्टीकरण...', सुवेंदु अधिकारी ने CM ममता के भतीजे पर बोला हमला, बंगाल चुनाव में जुबानी जंग तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव में चर्चित केंद्र भवानीपुर में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC पर जमकर हमला बोला।
West Bengal Election 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव में चर्चित केंद्र भवानीपुर में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दीदी को लेकर कहा कि गुजराती समाज के लिए उन्होंने संविधान विरोधी भाषा का प्रयोग किया, इसलिए उन्हें अरेस्ट कर लेना चाहिए।
‘ममता बनर्जी भवानीपुर में हारेंगी’
भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्रों से बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने कहा CM ममता को लेकर कहा, ‘ममता बनर्जी भवानीपुर में हारेंगी... जिस तरह से गुजराती समाज के लिए उन्होंने जिस भाषा का प्रयोग किया वह संविधान विरोधी है, इसके लिए उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। भवानीपुर में 25 हजार गुजराती रहते हैं, 29 अप्रैल को ये लोग उन्हें सबक सिखाने का काम करेंगे।’
अभिषेक बनर्जी को बताया नौकरी चोर
सुवेंदु अधिकारी ने इसके बाद TMC सांसद और AITC के महासचिव अभिषेक बनर्जी को नौकरी चोर बताते हुए कहा कि उनका जनाधार खो गया है, 15 साल उन्होंने नौकरी चोरी की है, गाय तस्करी की है, तुष्टीकरण किया है, डेमोग्राफी बदली है इसलिए अब वे यह कर रहे हैं।
दो सीटों से चुनावी मैदान में सुवेंदु
सुवेंदु अधिकारी इस बार पश्चिम बंगाल की दो प्रमुख विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें, भवानीपुर सीट ममता बनर्जी का गढ़ मानी जाती है, वहीं नंदीग्राम सीट से पिछले चुनाव में वह हार गई थी। सुवेंदु सीधे मुख्यमंत्री को दो सीटों से टक्कर दे रहे हैं, जो इस बार के चुनाव का सबसे बड़ा हाई-प्रोफाइल मुकाबला माना जा रहा है।
294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान
बता दें, पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल 2026 को निर्धारित है। वहीं, मतगणना 4 मई को होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार मुकाबला सीधे तौर पर TMC और BJP के बीच माना जा रहा है।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 1 April 2026 at 20:26 IST