BREAKING: वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद में झड़प, हुमायूं कबीर से भिड़े TMC कार्यकर्ता; बम फेंके जाने की भी खबर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद में जमकर झड़प हुआ है। यहां एक पोलिंग बुथ पर हुमायूं कबीर के पहुंचते ही TMC कार्यकर्ता गुस्से में आ गए और अपशब्द कहना शुरू कर दिया।
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद में जमकर झड़प हुआ है। यहां एक पोलिंग बुथ पर हुमायूं कबीर के पहुंचते ही TMC कार्यकर्ता गुस्से में आ गए और अपशब्द कहना शुरू कर दिया। धक्का मुक्की भी हुई। जानकारी के मुताबिक TMC कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर के खिलाफ नारेबाजी भी की।
इसके अलावा मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में हिंसा की घटना सामने आई है। जहां मतदान के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर देसी बम फेंक दिया। इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों और मेडिकल सेंटरों में भर्ती कराया गया। हालांकि, घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मौके पर मौजूद लोगों ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, धमाका उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र के आसपास मौजूद थे। अचानक हुए इस हमले से मतदाताओं और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को घेर लिया।
हालात को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हमले के पीछे शामिल लोगों की पहचान के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।
मेरा किसी को धमकाने का इरादा नहीं- हुमायूं कबीर
क्रूड बम फेंकने की घटना पर आम जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में कहा, "एक कोशिश हुई थी। मैंने अपने लोगों से शांत रहने को कहा। वोटिंग शांति से होनी चाहिए। मेरा किसी को चोट पहुंचाने या धमकाने का कोई इरादा नहीं है। मैं वहां जाऊंगा।" बम फेकने की घटना मतदान से एक दिन पहले हुई थी।
सुबह 9 बजे तक लगभग 18 फीसदी मतदान
पश्चिम बंगाल में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। कुछ बूथ पर ईवीएम में खराबी आई है, लेकिन उसे ठीक कर आगे मतदान कराया गया। अब तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडु में 17.69% मतदान हुआ है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 23 April 2026 at 10:23 IST