'TMC के गुंडों ने हमले की कोशिश की, गालियां दी', RG Kar रेप पीड़िता की मां ने लगाए गंभीर आरोप, पिता बोले- हमसे डरे हुए हैं...

Bengal Elections 2026: आरजी कर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ पानिहाटी से चुनाव लड़ रही हैं। वोटिंग के बीच उन्होंने TMC पर उनका घेराव करने, हमले की कोशिश और नारेबाजी करने के आरोप लगाए हैं।

Follow :  
×

Share


पीड़िता के माता-पिता के आरोप | Image: ANI

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस बीच कई जगहों से हिंसा की खबरें आ रही हैं।  RG Kar रेप पीड़िता के माता-पिता ने TMC पर हमला करने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि TMC के गुंडों ने उन्हें गालियां दी।

पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ भी चुनाव लड़ रही हैं। वे पानिहाटी सीट से BJP की उम्मीदवार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटिंग के बीच जब वे मतदान केंद्रों का दौरा करने गईं, तो TMC कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

‘उन्होंने कहा- मैं अपनी बेटी के नाम पर धंधा कर रही हूं’

BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा कि TMC के गुंडों ने मुझ पर हमला करने की कोशिश की, वे गालियां दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी के नाम पर धंधा कर रही हूं। उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की और यह भी धमकी दी कि वे मुझे 4 मई को देख लेंगे।

रत्ना ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत की और उनकी गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन पुलिस ने मुझसे वहां से चले जाने को कहा। मैंने उनसे कहा कि वे मेरे Chief Election Agent को मेरे साथ रहने दें, लेकिन उन्होंने इसकी इजाजत नहीं दी। पुलिस थाने में शिकायत करने के बाद, वे आए और वहां मौजूद TMC के सभी कार्यकर्ताओं को हटा दिया।

हमारे खिलाफ नारे लगाए गए- पीड़िता के पिता

वहीं, पीड़िता के पिता शेखररंजन देबनाथ ने बताया कि जब हम वहां से गुजर रहे थे, तो रास्ते में बाइक पर TMC के गुंडे मौजूद थे। उन्होंने हमारे खिलाफ नारे लगाए। वे अपने साथ TMC के और भी कई गुंडों को ले आए और हम पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें (TMC कार्यकर्ताओं को) वहां से नहीं हटाया, बल्कि हमसे ही उस जगह से चले जाने को कहा। वे यह सब इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे हमसे डरे हुए हैं।

इस पर BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ के मुख्य चुनाव एजेंट जय साहा ने बताया कि एक पार्षद (TMC) अपने गुंडों के साथ पोलिंग बूथ पर मौजूद था और वोटरों को प्रभावित करने और धमकाने की कोशिश कर रहा था। मेरी उम्मीदवार ने इसका विरोध किया। जब बंगाल में उनकी अपनी बेटी ही सुरक्षित नहीं थी, तो वह खुद कैसे सुरक्षित हो सकती हैं? वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए लड़ रही हैं। पानीहाटी की जनता ने उन्हें विधानसभा के लिए चुनने का फैसला कर लिया है।

बता दें कि आज (29 अप्रैल) पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान जारी हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। सभी 294 सीटों पर वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

यह भी पढ़ें: '15-20 गुंडे आए, लोहे की रॉड और लाठियों से मुझे मारा', नादिया में BJP एजेंट पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं ने फोड़ा सिर
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 29 April 2026 at 13:46 IST