अपडेटेड 25 March 2026 at 12:10 IST

Bengal Election: 'काम करके दिखाना पड़ता है...', ओवैसी के बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान पर आया BJP नेता दिलीप घोष का बयान

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान पर खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, उनको पहले काम करना पड़ेगा।

Follow :  
×

Share


Dilip Ghosh & Owisi | Image: ANI

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर लेकर नए गठबंधन की चर्चा हर तरफ हो रही है। AIMIM चीफ  असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। उनके इस घोषणा के साथ ही सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी नेता दिलीप घोष ने ओवैसी के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है।

बंगाल चुनाव में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए इस बार राह आसान नहीं होने वाली है। बीजेपी के साथ-साथ उनकी ही पार्टी से निकाले गए हुमायूं कबीर भी इस बार TMC को कड़ा मुकाबला देने की तैयारी में है। उनके साथ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी बड़ा दांव खेल रही है। हैदराबाद में ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में ओवैसी ने आधिकारिक घोषणा की कि उनकी पार्टी बंगाल चुनाव हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली 'जनता उन्नयन पार्टी' (JUP) के साथ मिलकर लड़ेगी।

ओवैसी को काम करना पड़ेगा-दिलीप घोष

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान पर खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "अब देखते हैं कि जनता किसको पसंद करेगी और किसको पसंद नहीं करेगी। बंगाल में लोग किसी को बहुत जल्दी स्वीकार नहीं करते हैं। उनको काम करना पड़ेगा, लड़ना पड़ेगा तब लोग स्वीकार करेंगे। लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का, पार्टी बनाने का अधिकार है।"

ओवैसी ने बताया क्यों लड़ रहे हैं चुनाव?

वहीं, अपने फैसले परअसदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हमारी कोशिश है कि पश्चिम बंगाल में इस चुनाव में मुस्लिम माइनॉरिटी से एक लीडरशिप उभरे और मजबूत हो। हमने तय कर लिया है कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। यह गठबंधन सिर्फ इस चुनाव तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे हमारे पॉलिटिकल मकसद को पाने के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।"

मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी

बता दें, हुमायूं कबीर कभी ममता बनर्जी के करीबी और TMC के कद्दावर नेता थे, लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। अब वह अपनी नई पार्टी 'जनता उन्नयन पार्टी' के जरिए ममता के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कबीर की पार्टी ने अब तक 182 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसमें कबीर खुद बेलडांगा और रेजीनगर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, ममता बनर्जी के खिलाफ भबानीपुर सीट से पूनम बेगम को मैदान में उतारा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ओवैसी की पार्टी AIMIM किस-किस क्षेत्र से ताल ठोकती है।

यह भी पढ़ें: 'मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा,', जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह का ऐलान

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 25 March 2026 at 12:10 IST