'जब मैं नामांकन भरने गया था तब...', BJP हेडक्वार्टर में PM मोदी का दिखा जोश हाई; बोले- आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल...
बंगाल चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद BJP हेडक्वार्टर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया।
बंगाल चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद BJP हेडक्वार्टर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि जब मैं नामांकन भरने गया था तब पत्रकारों को मैंने बताया था कि ना मैं आया हूं, ना किसी ने मुझे भेजा है। मुझे मां गंगा ने बुलाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे आए थे, तब मैंने यहीं इसी जगह से आप सबको कहा था गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज मां गंगा के इर्द-गिर्द बसे इन राज्यों में भाजपा, NDA सरकार है।"
'पश्चिम बंगाल में करीब 93% मतदान होना...'
प्रधानमंत्री ने कहा, पश्चिम बंगाल में करीब 93% मतदान होना, अपने आप में ऐतिहासिक रहा है। असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरलम में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं। इसमें भी महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है। ये भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है।
उन्होंने आगे कहा कि आज, मैं चुनाव आयोग, उसके सभी कर्मचारियों, मतदान प्रक्रिया में शामिल सभी कर्मियों और विशेष रूप से सुरक्षा बलों को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं। भारत के लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने में आपके योगदान को इतिहास सदैव याद रखेगा!
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 4 May 2026 at 19:36 IST