West Bengal Election 2026: 'TMC राम भक्तों पर करती है अत्याचार और दुर्गा पूजा...', ममता के गढ़ में गरजे CM योगी, अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
West Bengal Election 2026: बीजेपी की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य की सत्ता पर काबिज TMC पर धार्मिक रीति-रिवाजों को "दबाने" का आरोप लगाया। उन्होंने इस दौरान जोर देकर कहा कि बंगाल को एक "डबल-इंजन" सरकार की जरूरत है।
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव में कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी जोरो पर हैं। सभी पार्टियां अपने एड़ी-चोटी का बल लगाकर मैदान जीतने की कोशिश कर रही हैं। इसी सिलसिले में बीजेपी की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य की सत्ता पर काबिज TMC पर धार्मिक रीति-रिवाजों को "दबाने" का आरोप लगाया। उन्होंने इस दौरान जोर देकर कहा कि बंगाल को एक "डबल-इंजन" सरकार की जरूरत है।
‘बंगाल को डबल-इंजन सरकार की जरूरत’- CM योगी
पुरुलिया में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “TMC राम भक्तों को दबाती है और दुर्गा पूजा रोकती है, बंगाल की धरती रामकृष्ण परमहंस की धरती है... मैं यहां ऐसी पवित्र धरती को नमन करने आया हूं। बंगाल को एक डबल-इंजन सरकार की जरूरत है। TMC सरकार, तुष्टीकरण की सारी हदें पार करते हुए, गरीबों के अधिकार छीन रही है।”
‘लोग ममता बनर्जी की विदाई चाहते हैं’- अनुराग ठाकुर
इस बीच, BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP की जीत का पूरा भरोसा जताया और कहा कि लोग भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और घुसपैठ से आजादी चाहते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा, “बंगाल में लोगों की आवाज एकतरफा है कि 4 मई को BJP आ रही है और TMC जा रही है। बंगाल के लोग भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, घुसपैठ और महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों पर हो रहे अत्याचारों से आजादी चाहते हैं, और इस बार वे ममता बनर्जी की विदाई चाहते हैं।”
23 और 29 अप्रैल को बंगाल चुनाव
बता दें, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होने वाले हैं, और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं, और बहुमत का आंकड़ा 148 सीटों पर तय होगा। वहीं, 2021 के विधानसभा चुनाव में, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) ने शानदार जीत हासिल की थी और 48.5 प्रतिशत वोटों के साथ 213 सीटों के साथ बहुमात पाई थी।
जबकि इस चुनाव में BJP मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी, और 38.5 प्रतिशत वोटों के साथ 77 सीटें जीतीं। RSPMA और निर्दलीय उम्मीदवारों सहित अन्य छोटे दलों ने एक-एक सीट जीती। इस चुनाव में कुल घोषित सीटों की संख्या 292 थी।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 20 April 2026 at 22:06 IST