
Asha Bhosle Asthi Visarjan: आशा ताई की अस्थियां गंगा में विसर्जित, फुट-फुटकर रोईं पोती जनाई, भावुक कर देने वाला VIDEO
Zanai Bhosle Emotional Video: संगीत की दुनिया की 'अनमोल रत्न' आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी यादें और उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी। 12 अप्रैल 2026 को जब आशा ताई ने अपनी आखिरी सांस ली, तो न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा देश गमगीन हो गया। हाल ही में उनकी अस्थियों को पवित्र गंगा नदी में विसर्जित किया गया, जहां बेहद भावुक कर देने वाले पल देखने को मिले।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
आशा भोसले की पोती जनाई भोसले अपनी दादी के सबसे करीब थीं। अस्थि विसर्जन के दौरान सामने आए वीडियो में जनाई का दर्द साफ झलक रहा है।
Image: Social Media
वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रही थीं और परिवार के सदस्यों के बीच सुबकती नजर आईं। उनके चेहरे की मायूसी और बहते आंसू यह बताने के लिए काफी थे कि उन्होंने अपनी दुनिया का एक बहुत बड़ा हिस्सा खो दिया है।
Image: Social MediaAdvertisement
वीडियो में आशा ताई के बेटे और परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए, जो भारी मन से अपनी मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।
दादी के जाने के बाद से ही जनाई सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए गए खूबसूरत लम्हों को साझा कर रही हैं। इन पोस्ट्स में कभी वह अपनी दादी को लाड करती दिखती हैं, तो कभी बचपन की तस्वीरों में नजर आती हैं
Image: Social MediaAdvertisement
एक वीडियो में तो जनाई इतनी भावुक हो गईं कि उन्होंने भगवान से अपनी दादी को वापस लौटाने की गुहार तक लगा दी। उनके और आशा ताई के इस अनमोल रिश्ते को देखकर फैंस की आंखें भी नम हो गई हैं।
Image: Social Media
इंटरनेट पर जैसे ही जनाई के रोने का वीडियो वायरल हुआ, फैंस ने उन्हें संभालना शुरू कर दिया। लोग कमेंट्स के जरिए जनाई को हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।
Image: Social Media
जनाई का यह दुख उनके गहरे लगाव को दर्शाता है। हम आशा ताई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
Image: Social Media
किसी अपने को खोने का दुख शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आशा भोसले सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की प्रेरणा थीं।
Image: Social Media