West Bengal Election: 'ये चुनाव न मोदी लड़ रहा, न ही मेरे साथी, हर गली मोहल्ले में जनता शंख फूंक रही है...', नदिया में ऐसा क्यों बोले PM?

पश्चिम बंगाल में जारी वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने नदिया के कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार TMC का जाना निश्चित है।

Follow :  
×

Share


PM Modi | Image: ANI

PM Modi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच पीएम मोदी ने नदिया जिले के कृष्णानगर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने ममता सरकार पर चुन-चुनकर प्रहार किया।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां तो TMC के विधायकों, मंत्रियों, लोकल नेताओं और इनके सिंडिकेट के खिलाफ इतना गुस्सा है कि कईं जिलों में TMC का खाता तक नहीं खुलेगा। मैं विश्वास से कहता हूं कि मैंने इस बार बंगाल में बहुत दौरा किया है और जो उत्साह देखा है इसलिए TMC का जाना निश्चित है।

'ये चुनाव मोदी नहीं लड़ रहा , बल्कि…'

उन्होंने आगे कहा कि 15 साल पहले जनता ने वाम के खिलाफ बिगुल फूंका था। आज तृणमूल में जंगलराज के विरुद्ध बंगाल की जनता हर गली मोहल्ले में शंख फूंक रही है। ये चुनाव न मोदी लड़ रहा है और न ही मेरे साथी लड़ रहे हैं। इस बार बंगाल का चुनाव यहां की जनता जनार्दन लड़ रही है। चुनाव का नेतृत्व बंगाल की जनता जनार्दन के हाथ में है। मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग एक ही बात कहते हैं कि अब बहुत हो गया।

बंगाल में हर क्षेत्र, हर वर्ग अब बीजेपी के भरोसे- पीएम

प्रधानमंत्री कहते हैं कि 15 साल बाद ये साफ-साफ दिख रहा है कि किसान खेत से लेकर मंडी तक हर भय से मुक्ति के लिए वोट दे रहे हैं। बंगाल के सरकारी कर्मचारी TMC के भय से बाहर निकलने के लिए वोट दे रहे हैं। बंगाल के डॉक्टर भय से मुक्त होकर एक बेहतर सिस्टम के लिए वोट दे रहे हैं। यहां के वकील सच्चा न्याय दिलाने के लिए और शिक्षक भयमुक्त स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए वोट दे रहे हैं। दुकानदार, रिक्शा वाले, टैक्सी वाले TMC के सिंडिकेट से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं और बंगाल की पुलिस भी गुंडों से आदेश लेने की बजाय जनता की सेवा के लिए वोट डाल रही है। बंगाल में हर क्षेत्र, हर वर्ग अब बीजेपी के भरोसे को एक मौका देना चाहती है।

'4 मई को बंगाल में भी बीजेपी का विजयी जश्न'

वह अपने संबोधन के दौरान बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा कि कमल खिलना तय है। 4 मई को बंगाल में भी बीजेपी की विजयी का जश्न होगा।

यह भी पढ़ें: VIDEO: धक्का-मुक्की, हाथापाई और कैमरा बंद करने की कोशिश... मुर्शिदाबाद में चुनाव कवरेज के दौरान रिपब्लिक की रिपोर्टर से गुंडों की बदसलूकी!

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 April 2026 at 14:00 IST