VIDEO: धक्का-मुक्की, हाथापाई और कैमरा बंद करने की कोशिश... मुर्शिदाबाद में चुनाव कवरेज के दौरान रिपब्लिक की रिपोर्टर से गुंडों की बदसलूकी!

मुर्शिदाबाद से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां पत्रकार के साथ कथिततौर पर धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई है। इतना ही नहीं, लाइव प्रसारण के दौरान 'गुंडों' ने कैमरा बंद करने की भी कोशिश की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bengal Elections-Murshidabad Violence: Republic Crew Attacked
बंगाल चुनाव-मुर्शिदाबाद हिंसा: रिपब्लिक की टीम पर हमला | Image: Republic

Murshidabad: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच मुर्शिदाबाद में रिपब्लिक की रिपोर्टर के साथ कथित गुंडागर्दी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चुनाव कवरेज की कोशिश के दौरान रिपब्लिक टीवी की एक टीम पर हमला हुआ है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इस इलाके में रिपोर्टर को बीच रास्ते रोक दिया गया। इतना ही नहीं, आरोप है कि रिपोर्टर के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई। साथ ही माइक छीनने की भी कोशिश हुई। 

आखिर क्या है पूरा मामला?

इस घटना की शुरुआत तब हुई, जब चुनाव की कार्यवाही को कवर करने के लिए मुर्शिदाबाद में मौजूद रिपब्लिक टीवी की रिपोर्टिंग टीम ने एक पोलिंग स्टेशन के भीतर बड़े पैमाने पर हो रही कथित चुनावी धांधली का फुटेज रिकॉर्ड किया।

रिपब्लिक की टीम को घेरा

हालांकि, इस कथित धांधली के डॉक्यूमेंटेशन के दौरान तुरंत ही जोरदार विरोध शुरू हो गया। जैसे ही फुटेज का प्रसारण किया गया, कुल लोगों के ग्रुप ने रिपब्लिक की टीम को घेर लिया। इसके बाद स्थिति तेजी से बिगड़ गई। कुछ लोगों ने जबरन रिपब्लिक के कैमरे को बंद करने का प्रयास किया। मीडिया की सक्रिय मौजूदगी और लगातार जारी लाइव प्रसारण के बावजूद 'हमलावर' बेखौफ दिखे। वह  प्रेस के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करने लगे। 

Advertisement

ग्राउंड रिपोर्ट्स की मानें तो कथित 'राजनीतिक गुंडों' ने रिपब्लिक की टीम को शारीरिक रूप से भी निशाना बनाया। इसका एकमात्र मकसद कवरेज रोकना बताया जा रहा है। पत्रकारों को घटनास्थल से सच सामने लाने की कोशिश के दौरान हमले का सामना करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: BREAKING: वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद में झड़प, हुमायूं कबीर से भिड़े TMC कार्यकर्ता; बम फेंके जाने की भी खबर
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड