'मोदी को बोलो पश्चिम बंगाल को बचाना है...', बंपर जीत से गदगद मनोज तिवारी ने खोला जीत का राज, बताया क्यों खिल रहा कमल
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव के रुझानों में बीजेपी ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है, जबकि टीएमसी पिछड़ रही। इस बीच बंगाल से लेकर असम की शानदार जीत पर मनोज तिवारी ने कहा 'पश्चिम बंगाल की जनता ने पश्चिम बंगाल को बचा लिया।'
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी सत्ता में आती दिखाई दे रही है। राज्य की 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझान इस बार बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। रुझानों में पार्टी सेंचुरी के पार है। वहीं, सीएम ममता बनर्जी को डबल झटका लगता दिख रहा है। रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) लगातार पिछड़ ही रही है।
इस बीच पश्चिम बंगाल से लेकर असम में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बंगाल में बीजेपी के शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास बताया है। इस दौरान उन्होंने असम को लेकर भी कहा कि असम में तो हमें जीत का विश्वास था।
बंगाल की जनता ने पश्चिम बंगाल को बचा लिया-मनोज तिवारी
पश्चिम बंगाल की 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती में बीजेपी आगे चल रही है। बंगाल में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा 'पश्चिम बंगाल की जनता ने पश्चिम बंगाल को बचा लिया। प्रधानमंत्री मोदी पर जनता को विश्वास है।' आगे उन्होंने कहा 'पीएम मोदी जी ने जो विश्वास अर्जित किया है वो सभी के लिए संभव नहीं है। मोदी जी का नाम मतलब विश्वास है।'
पूर्व प्रधानमंत्री का किया जिक्र
बंगाल में ऐतिहासिक प्रदर्शन को लेकर मनोज तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा 'अटल जी ने कभी पश्चिम बंगाल में कहा था कि अंधेरा हटेगा और सूरज निकलेगा। आग सूरज निकल गया है और पीएम मोदी के विश्वास ने बंगाल में जीत दिलाई है।
असम में तो हमें जीत का विश्वास था-मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने असम चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'असम में तो पहले से भी हमारी सरकार चल रही थी, हमें पहले से ही जीत का विश्वास था और सत्ता में आना था। वहां का जो डबल इंजन का प्रभाव था ,उसे सत्ता में आना ही था।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 4 May 2026 at 15:55 IST