क्या बंगाल में ममता का दिल टूटेगा? 2001 से लेकर अब तक BJP ऐसे बनी मजबूत दावेदार, वोटों की गिनती से पहले यहां जानिए पूरा गणित
West Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव में इस बार BJP और TMC में आरपार की लड़ाई है। बीते कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद बीजेपी अनुमानों के अनुसार पहली बार बंगाल में अपनी सरकार बनाती दिख रही है। 2001 से अब तक के बंगाल चुनावों में BJP का कैसा प्रदर्शन रहा, आइए जानते हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी दल भाजपा (BJP) के बीच माना जा रहा है। कई जानकारों का मानना है कि इस बार बंगाल की सत्ता में बीजेपी अपना परचम लहरा सकती है। 2001 से अब तक पश्चिम बंगाल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सफर लगभग 'शून्य' से अब तक राज्य की सत्ता तक पहुंच चुकी है। अगर भाजपा बंगाल की सत्ता में आती है, तो पार्टी के लिए किसी ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं होगा। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि 2001 से लेकर अब तक BJP कैसे बंगाल में एक मजबूत दावेदार बनी।
बंगाल में बीजेपी का शुरुआती दौर
शुरुआती दौर में पश्चिम बंगाल में बीजेपी राज्य की राजनीति में बहुत कमजोर थी। अगर बात करें 2001 और 2006 विधानसभा चुनावों के बारे में तो, तो इस दौरान भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। इधर, 2011 में जब ममता बनर्जी ने 34 साल के वामपंथी शासन को राज्य से खत्म किया, तब भी भाजपा शून्य पर ही थी। शून्य पर रहने के बाद भी भाजपा ने हार नहीं मानी और पार्टी लगातार राज्य में सक्रिय रही।
बीजेपी के उदय की शुरुआत
माना जाता है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में बीजेपी का असली उत्थान 2014 के लोकसभा चुनाव से शुरू हुआ। 2014 के लोकसभा चुनाव में BJP ने करीब 17% वोट और 2 सीटें जीती थी, जिसके बाद पार्टी में एक जबरदस्त उत्साह देखा गया था।
इसके बाद बीजेपी ने तो 2019 के लोकसभा चुनाव पूरे देश को चौंका दिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने रिकॉर्ड 18 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। इस दौरान पश्चिम बंगाल में बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 40.25% हो गया, जो अपने आप में एक किसी ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं था।
Advertisement
शून्य से मुख्य विपक्षी पार्टी
बीजेपी के लिए बंगाल में सबसे बड़ा पल 2021 का विधानसभा चुनाव था, जब 2016 विधानसभा चुनाव में 3 सीटों के बाद सीधे 2021 विधानसभा चुनाव में 77 सीटों पर पहुंच गई। हालांकि, वह सत्ता हासिल नहीं कर पाई। इस दौरान बीजेपी ने वाम दलों और कांग्रेस को पछाड़कर खुद को राज्य के मुख्य विकल्प के रूप में खुद को मजबूत ढंग से स्थापित कर लिया।
वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो, बीजेपी का पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन रहा। 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP ने 12 सीटें जीती और लगभग 39% वोट शेयर भी हासिल किया, जो पार्टी के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ।
Advertisement
बीजेपी सत्ता की मजबूत दावेदार
पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव बीजेपी के लिए बंगाल में सत्ता का द्वार खोल सकता है, क्योंकि कई जानकारों का मानना है कि इस बार बीजेपी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पछाड़कर सत्ता पर काबिज हो सकती है। वहीं, इस चुनाव को लेकर कई एग्जिट पोल में बीजेपी को पश्चिम बंगाल की सबसे मजबूत पार्टी माना जा रहा है। अब देखना है कि 4 मई के बाद बंगाल की सत्ता में कौन सी पार्टी आती है।