'मेरे को पीटा, लात मारी, मेरे एजेंट को घुसने नहीं दिया', बंगाल चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
15 साल बाद बंगाल चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी अपना आपा खो बैठी हैं। अब उन्होंने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरे को पीटा, लात मारी, मेरे एजेंट को घुसने नहीं दिया।
15 साल बाद बंगाल चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी अपना आपा खो बैठी हैं। अब उन्होंने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरे को पीटा, लात मारी, मेरे एजेंट को घुसने नहीं दिया।
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हम एक बार फिर जोरदार वापसी करेंगे।
क्या बोलीं ममता?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "BJP ने 100 से ज्यादा सीटें लूट लीं। चुनाव आयोग तो BJP का आयोग बन गया है। मैंने CO और मनोज अग्रवाल से भी शिकायत की, लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे हैं। क्या आपको लगता है कि यह जीत है? यह एक अनैतिक जीत है, नैतिक जीत नहीं। चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ मिलकर जो कुछ भी किया है, वह पूरी तरह से गैर-कानूनी है। यह लूट है, लूट है, लूट है। हम जोरदार वापसी करेंगे।"
'उन्होंने कई जगहों पर काउंटिंग रोक दी'
इससे पहले वोटों की गिनती के बीच उन्होंने कहा था कि मैं कल से ही यह कह रही हूं कि वे पहले उन्हें ही आगे दिखाएंगे। उन्होंने कई जगहों पर काउंटिंग रोक दी है। कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं, जिनमें कोई मेल नहीं है। केंद्रीय बलों के जरिए हर तरफ से TMC पर जुल्म किए जा रहे हैं। SIR के जरिए उन्होंने वोट चुराने की कोशिश की और अब भी हम 100 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं, जिसकी रिपोर्ट नहीं की जा रही है। सब कुछ गलत रिपोर्ट किया जा रहा है। चुनाव आयोग पूरी तरह से अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है और केंद्रीय बल भी उनके साथ हैं। पुलिस भी केंद्रीय बलों के साथ मिलकर काम कर रही है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 4 May 2026 at 19:40 IST