'पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया, 5 मई को BJP पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी', बंगाल में गरजे PM मोदी
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चल रहे दूसरे चरण के चुनावी शोर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर TMC सरकार पर जोरदार हमला किया है। उत्तर 24 परगना में रैली को संबोधित करते हुए कहा 'पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया है दूसरे चरण में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।'
Bengal Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चल रहे दूसरे चरण के चुनावी शोर के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC कार्यकर्ताओं को पर तीखा प्रहार किया है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 'पहले चरण की वोटिंग में बंगाल ने कमाल कर दिया है। पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया है और दूसरे चरण में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बना लेगी।' जनसभा में उन्होंने आगे कहा 'TMC के गुंडे, बलात्कारियों का हिसाब 4 मई के बाद भाजपा की सरकार करेगी। चुन-चुन कर हिसाब करेगी।'
पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 'पहले चरण में इतना भारी मतदान हो गया। पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया है, दूसरे चरण में भाजपा सरकार की प्रचंड जीत पक्की होने जा रही है।' गौरतलब है कि 23 अप्रैल को बंगाल की 152 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसके लेकर कई बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि पहले चरण में भाजपा 110 सीट लेकर आने वाली है।
TMC गुंडों का हिसाब 4 मई के बाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "TMC के महाजंगलराज में यहां से बेटियां लापता हो रही हैं, लेकिन TMC सरकार सोई पड़ी है, बेटियों की इन्हें कोई चिंता नहीं है। लेकिन अब और नहीं। गुंडे, बलात्कारियों का हिसाब 4 मई के बाद भाजपा की सरकार करेगी। चुन-चुन कर हिसाब करेगी।'
TMC के महाजंगलराज की सबसे बड़ी पीड़ित हमारी बहनें
पीएम मोदी ने आगे कहा 'TMC के महाजंगलराज की सबसे बड़ी पीड़ित हमारी बहनें, बेटियां हैं। इनके साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है, इसलिए इस बार सबसे अधिक गुस्सा बहनों में ही है। संदेशखाली में बहनों के साथ गुंडे अन्याय करते रहे। TMC की निर्मम सरकार गुंडों का साथ देती रही। यहां तो बहनों को ही गाली दी गई। यह कभी भूलना नहीं है।
TMC की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी को सिंडीकेट, घुसपैठियों के हवाले कर दिया और बंगाल के मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया।'
36 हजार रुपये बहनों के खाते में जमा होंगे
जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 'बंगाल में भाजपा सरकार हर साल 36 हजार रुपये बहनों के खाते में जमा करेगी। आंगनबाड़ी हो अन्य महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हो उनके वेतन-भत्ते को लेकर भी बंगाल भाजपा ने बड़ी घोषणा की है। बंगाल भाजपा ने बेटियों को सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण देने का फैसला किया है। बंगाल की डबल इंजन सरकार का बंगाल की बहन-बेटियों को डबल फायदा होगा।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 26 April 2026 at 16:05 IST